Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI: अर्शदीप सिंह की इंजरी पर संजू सैमसन ने दिया बड़ा अपडेट

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)
Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए थे। वह जब भारतीय पारी के दौरान बल्लेबाजी करने आए, तो आखिरी ओवर की चौथी गेंद से पहले अर्शदीप को इंजरी का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें रिटायर हर्ट होकर वापिस जाना पड़ा और भारत ने मुकाबले 24 रनों से गंवा दिया।

तो वहीं, अब अर्शदीप सिंह की चोट को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बड़ा अपडेट दिया है। सैमसन ने कहा कि बेंगलुरु में होने वाले सीरीज के निर्णायक मुकाबले के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार और जोश से भरी है, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि अर्शदीप समय रहते ठीक हो जाएंगे।

सैमसन ने दिया बड़ा अपडेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टी20 मैच खत्म होने के बाद, पोस्ट मैच के दौरान संजू सैमसन ने कहा “अर्शदीप अपने कंधों पर बर्फ लगा रहे हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उन्हें एक तेज रफ्तार वाली गेंद लग गई थी। आशा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।”

गौरतलब है कि बुधवार 14 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से मिले 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान, टीम इंडिया की पारी के आखिरी ओवर में शमार जोसेफ की एक शॉर्ट-पिच गेंद अर्शदीप को लग गई। इस चोट के कारण बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को काफी दर्द हुआ, जिसके बाद फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उनकी स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद, कप्तान के इशारे के बाद वह रिटायर हर्ट होकर मैदान से वापिस लौट गए।

हालांकि, अर्शदीप सिंह की चोट की गंभीरता का पता अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। ऐसे में देखने लायक बात होगी कि क्या वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 अक्टूबर को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले सीरीज डिसाइडर मैच में खेल पाते हैं या नहीं?

ये भी पढ़ें – संजू सैमसन ने किया बड़ा कारनामा, टी20 क्रिकेट में बनाया अनोखा ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

আরো ताजा खबर

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले राउंड में इन 3 बल्लेबाजों से दिखाया दम

Ranji Trophy (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले दौर में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान युवा...

संजू सैमसन ने किया बड़ा कारनामा, टी20 क्रिकेट में बनाया अनोखा ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन (Sanju Samson) का बल्ला जमकर बोल रहा...

भारत की गेंदबाजी पर पूर्व भारतीय ने उठाए सवाल, 5वें टी20 में कुलदीप यादव की वापसी की मांग की

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। दोनों टीमें फिलहाल 2-2 की बराबरी पर...

‘50% काम आसान हो जाता था’ – युजवेंद्र चहल ने बताया एमएस धोनी ने कैसे संवारा उनका करियर

Yuzvendra Chahal on How MS Dhoni Masterminded His Bowling Success (image via getty) भारतीय रिस्ट-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने इंटरनेशनल करियर को संवारने में एमएस धोनी की अहम भूमिका के...