Skip to main content

ताजा खबर

11 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

11 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 11 अक्टूबर, रविवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले दो टी20 मैचों के बाद टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। तो वहीं, आज जो टीम जीत हासिल करेगी, वह टी20 सीरीज में बढ़त हासिल करने में सफल रहेगी।

2. PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच आज

श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 11 अक्टूबर, रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में 4 विकेट से जीत हासिल कर चुकी मेजबान पाकिस्तान की नजर, दूसरे टी20 मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने पर होगी, तो वहीं श्रीलंका पलटवार करना चाहेगी।

3. IPL 2027: 20वें सीजन को खास बनाने की तैयारी BCCI, 15 अक्टूबर को बुलाई अहम बैठक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें सीजन को यादगार बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। साल 2027 में होने वाले इस खास सीजन की योजना बनाने के लिए बोर्ड ने 15 अक्टूबर को मुंबई में एक अहम बैठक बुलाई है। इसमें आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक, प्रसारणकर्ता और उन राज्य क्रिकेट संघों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जहां मुकाबलों का आयोजन किया जाता है। BCCI ने यह फैसला टूर्नामेंट के अगले सीजन को बड़े स्तर पर आयोजित करने के उद्देश्य से लिया है। बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (AGM) में भी आईपीएल के 20वें सीजन को खास तरीके से आयोजित करने पर चर्चा हुई थी।

4. भुवनेश्वर कुमार के चयन पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

रेवस्पोर्ट्ज के साथ बातचीत में मोहम्मद शमी ने भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर को भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला है, जो उनके लिए अच्छी बात है। हालांकि, उनके चयन का शमी की सोच या तैयारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शमी ने कहा कि उन्हें जहां भी खेलने का अवसर मिलेगा, वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। फिलहाल उनका ध्यान घरेलू क्रिकेट और अपने खेल को बेहतर बनाने पर है। वह चयन को लेकर चिंता करने के बजाय मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।

5. NZ vs IND 2026: भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम कमान मिचेल सेंटनर को सौंपी गई है। वहीं, फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट वनडे स्‍क्‍वॉड में वापसी करने में सफल रहे हैं। रचिन रवींद्र भी कंधे की चोट के बाद वापसी को तैयार हैं।

पहले, दूसरे और तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्‍तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर।

चौथे और पांचवें वनडे 5 के लिए न्‍यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्‍तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेट कीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

6. शाई होप की तूफानी बल्लेबाजी के फैन हुए ड्वेन ब्रावो, बोले- ‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं’

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप की जमकर तारीफ की है। उन्होंने होप को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बताया। ब्रावो ने कहा कि होप लगातार अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। ब्रावो ने कहा कि शाई होप एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। ब्रावो चाहते हैं कि लोग उनके प्रदर्शन पर ज्यादा चर्चा करें। साथ ही उन्हें वह सम्मान भी मिले, जिसके वह हकदार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वेस्टइंडीज अगला मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करेगी।

7. विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं, राशिद खान की नजर में ये भारतीय है ‘ग्रेटेस्ट T20 क्रिकेटर ऑफ ऑल टाइम’

टी-20 क्रिकेट में जब सबसे बेस्ट खिलाड़ी की बात होती है, तो विराट कोहली, रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों का नाम जरूर आता है। लेकिन अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान की पसंद कुछ अलग है। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ‘ग्रेटेस्ट टी-20 क्रिकेटर ऑफ ऑल टाइम चुना’ है। इसके लिए राशिद खान ने एक वीडियो में अलग-अलग खिलाड़ियों के बीच चुनाव किया। आखिर में उन्होंने बुमराह को सबसे आगे रखा।

8. वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका न देने पर वीरेंद्र सहवाग का गंभीर को संदेश, बोले- ‘उम्र मत देखिए, टैलेंट देखिए’

पूर्व भारतीय क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि “अगर कोई खिलाड़ी शीर्ष स्तर के क्रिकेट में खेलने के लिए पर्याप्त प्रतिभाशाली है, तो उसकी उम्र को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आयु वर्ग के टूर्नामेंट में उम्र के नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन आईपीएल या भारतीय टीम में खेलने के दौरान प्रदर्शन ही सबसे ज्यादा मायने रखता है.”

उन्होंने कहा, “आप अगर किसी आयु वर्ग की टूर्नामेंट में खेल रहे हैं, तो नियमों के मुताबिक आपकी उम्र होनी चाहिए, अंडर-19 में खेल रहे हैं, तो आपकी उम्र 19 साल से कम होनी चाहिए. लेकिन जब आप आईपीएल या भारत के लिए खेलते हैं, तो उम्र मायने नहीं रखती.

আরো ताजा खबर

16 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. भारत की 5वें टी20आई टीम में अर्शदीप सिंह की जगह भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है भुवनेश्वर कुमार की भारत की...

’26 दिनों तक रिहैब में रहा’: युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, एंग्जायटी और तलाक के दर्द पर तोड़ी चुप्पी

Yuzvendra Chahal Reflects on 26-Day Rehab Stint, Anxiety, and Post-Divorce Struggles (image via X) एक भावुक और खुलकर किए गए खुलासे में, भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शराब की लत,...

IND vs WI: बेंगलुरु टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार की सरप्राइज एंट्री! अर्शदीप सिंह की चोट के बाद मिला मौका

IND vs WI: Bhuvneshwar Kumar Added to India Squad for 5th T20I as Arshdeep Singh Sustains Shoulder Injury (Image Credit- Twitter X) अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 16 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आज जैक्स कैलिस को उनके 51वें जन्मदिन की बधाई! 16 अक्टूबर 1975 को जन्मे, दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी को मॉडर्न क्रिकेट...