Skip to main content

ताजा खबर

10 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

10 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की हार के बावजूद ईशान किशन ने दिया बड़ा कारनामा, बने ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। संजू सैमसन की 82 रनों की शानदार पारी के अलावा ईशान किशन ने 22 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली। किशन ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और दो छक्के लगाए। तो वहीं, जैसे ही किशन ने मुकाबले में दो छक्के लगाए, वैसे ही वह भारत के लिए ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में दो छक्के लगाकर किशन T20I क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले इतिहास के तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पहले दो नंबर पर सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के नाम हैं। खबर लिखे जाने तक ईशान किशन ने अब T20I क्रिकेट में 2026 में 51 छक्के लगा लिए हैं।

2. न्यूजीलैंड की फिर बढ़ी मुश्किलें, स्टार गेंदबाज भारत सीरीज से हुआ बाहर

भारत के खिलाफ घरेलू मल्टी फाॅर्मेट सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। इंजरी के कारण कीवी टीम के स्टार तेज गेंदबाज विल ओ रूर्क (Will O’Rourke) भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बता दें गेंदबाज को जून में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इसके बाद रिहैब और ट्रेनिंग सेशन के दौरान पिंडली में खिंचाव आ गया। चोट की गंभीरता को समझते हुए विल ओ रूर्क को भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर करने का फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है, ताकि आगे के मुश्किल इंटरनेशनल शेड्यूल से पहले उन्हें रिहैबिलिटेशन के लिए काफी समय मिल सके।

3. IND vs WI: दूसरे टी20 में हार के बाद गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताई टीम से कहां हुई सबसे बड़ी गलती

दूसरे टी20 में भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट से शर्मनाक हार पर, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने पिच और ओस को हार का कसूरवार ठहराया। साथ ही यह भी बताया कि टीम इंडिया से कहां गलती हुई। गंभीर ने कहा कि जब पहले ओवर में दो विकेट मिल जाएं और पावरप्ले में तीन विकेट हासिल हो जाएं, तो इसके बाद विपक्षी टीम को रोकने का तरीका ढूंढना होगा। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालना जरूरी है। गंभीर ने माना की पावरप्ले में 3 विकेट चटकाने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों में ढिलाई बरती, जिससे वेस्टइंडीज पर से दबाव हट गया।

4. IND vs WI 3rd T20I: तीसरे टी20 के लिए इंदौर में भिड़ेंगे भारत और वेस्टइंडीज, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 अक्टूबर को इंदौर में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दिन न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप रहने की उम्मीद है, जबकि रात में आसमान साफ रह सकता है।

5. गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर या कुलदीप यादव, सुनील गावस्कर ने बताया दूसरे टी-20 में भारत की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन?

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में सुनील गावस्कर ने भारत की हार का अहम कारण बताया है। पूर्व कप्तान ने मैच के बाद हॉट स्टार पर बात करते हुए कहा, “मेरी नजर में सातवें ओवर में गलती हुई, जब 6 ओवर तक तेज गेंदबाजों ने भारत को तीन सफलता दिलाई थी तो सातवां ओवर भी किसी तेज गेंदबाज से कराना था। वहां, सातवें ओवर में शिवम दुबे से गेंदबाजी करना मैच का टर्निंग प्वाइंटा साबित हुआ। मुझे लगता है कि वहां अर्शदीप गेंदबाजी करते तो शायद उस समय भारत को एक विकेट और मिल सकता था। तीन विकेट गिरने से वेस्टइंडीज दबाव में थी, लेकिन वहां दुबे को गेंदबाजी पर लाना एक गलती थी”

6. SA vs AUS: 9 साल का इंतजार खत्म! मैट रेनशॉ के बल्ले से निकला यादगार शतक

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन कमाल कर दिया है। उन्होंने नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाते हुए फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।  मगर पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए आए रेनशॉ ने धैर्य नहीं खोया और सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया। दूसरे दिन के लंच तक वह 218 गेंद में 46.78 की स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाकर नाबाद हैं। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 10 चौके देखने को मिले हैं।

7. IPL 2027: CSK में बड़ा फेरबदल, 15 साल बाद इस दिग्गज को टीम से किया बाहर

आईपीएल 2027 से पहले पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलावों की राह पर निकल पड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने अपने दिग्गज बल्लेबाजी कोच माइकल हसी से नाता तोड़ लिया है। इसके साथ ही मिस्टर क्रिकेट के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का सीएसके के साथ खिलाड़ी और कोच के तौर पर 15 साल से भी लंबा ऐतिहासिक सफर खत्म हो गया है।

8. IND vs SL: दिल्ली के क्रिकेट फैंस को झटका! भारत-श्रीलंका मैच का बदला वेन्यू, अब कहां होगा मुकाबला?

श्रीलंका क्रिकेट टीम दिसंबर में भारत के दौरे पर आने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस बीच बीसीसीआई इस सीरीज में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। बता दें वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अब दिल्ली के बजाए अहमदाबाद में आयोजित किए जाने की तैयारी है। शेड्यूल के मुताबिक, यह मुकाबला 13 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह मैच उसी तारीख को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट वेन्यू यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके पीछे स्टेडियम में दिसंबर में किया जाने वाले रिनोवेशन का काम है।

আরো ताजा खबर

’26 दिनों तक रिहैब में रहा’: युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, एंग्जायटी और तलाक के दर्द पर तोड़ी चुप्पी

Yuzvendra Chahal Reflects on 26-Day Rehab Stint, Anxiety, and Post-Divorce Struggles (image via X) एक भावुक और खुलकर किए गए खुलासे में, भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शराब की लत,...

IND vs WI: बेंगलुरु टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार की सरप्राइज एंट्री! अर्शदीप सिंह की चोट के बाद मिला मौका

IND vs WI: Bhuvneshwar Kumar Added to India Squad for 5th T20I as Arshdeep Singh Sustains Shoulder Injury (Image Credit- Twitter X) अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 16 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आज जैक्स कैलिस को उनके 51वें जन्मदिन की बधाई! 16 अक्टूबर 1975 को जन्मे, दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी को मॉडर्न क्रिकेट...

“रील के चक्कर में ठुक जाओगे” – युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने ली पैपराजी की चुटकी, वीडियो इंटरनेट पर छाया

Vaibhav Sooryavanshi Witty Safety Warning to Paparazzi Goes Viral (image via X) भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी, वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर...