Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड की फिर बढ़ी मुश्किलें, स्टार गेंदबाज भारत सीरीज से हुआ बाहर 

न्यूजीलैंड की फिर बढ़ी मुश्किलें, स्टार गेंदबाज भारत सीरीज से हुआ बाहर 

Will O’Rourke (Image Credit- Twitter X)

भारत के खिलाफ घरेलू मल्टी फाॅर्मेट सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। इंजरी के कारण कीवी टीम के स्टार तेज गेंदबाज विल ओ रूर्क (Will O’Rourke) भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बता दें गेंदबाज को जून में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इसके बाद रिहैब और ट्रेनिंग सेशन के दौरान पिंडली में खिंचाव आ गया। चोट की गंभीरता को समझते हुए विल ओ रूर्क को भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर करने का फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है, ताकि आगे के मुश्किल इंटरनेशनल शेड्यूल से पहले उन्हें रिहैबिलिटेशन के लिए काफी समय मिल सके।

खिलाड़ी की चोट को लेकर क्या बोले न्यूजीलैंड टीम के कोच?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने उनके न होने की पुष्टि की और इस फैसले के पीछे की रणनीतिक वजहें बताईं। भारत का दौरा 22 अक्टूबर से पांच T20 इंटरनेशनल मैचों के साथ शुरू होगा, जिसके बाद पांच वनडे इंटरनेशनल और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जो 19 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच होंगे।

एक आधिकारिक बयान में वाॅल्टर ने कहा “विल के लिए भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाले इतने महत्वपूर्ण दौरे से बाहर रहना निश्चित रूप से निराशाजनक है। वह वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज में खेलने वाले थे, लेकिन बाद में हुई चर्चाओं के बाद, हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि उनके लिए अपनी दोनों चोटों से उबरने और धीरे-धीरे गेंदबाजी का लोड बढ़ाने के लिए कुछ और समय लेना ही बेहतर होगा।”

“आने वाले कुछ महीनों में हमारे तेज गेंदबाजी संसाधनों की बहुत जरूरत होगी, इसलिए हम विल की वापसी को लेकर सतर्क दृष्टिकोण अपना रहे हैंस ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मैदान पर दोबारा उतरने से पहले वह पूरी तरह से फिट हों।”

ये भी पढ़ें – IND vs NZ: चोट से सिर्फ भारत ही नहीं न्यूजीलैंड भी परेशान, टी20 सीरीज से दो खिलाड़ी हुए बाहर 

আরো ताजा खबर

हैदराबाद में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े

India’s T20I Record at Hyderabad (image via getty) India’s T20 record at Hyderabad: हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, खेल के सबसे छोटे फॉर्मैट में ‘मेन इन ब्लू’ (भारतीय टीम)...

IPL स्टेकहोल्डर्स के साथ BCCI की बैठक स्थगित, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे बोर्ड ऑफिशियल्स

BCCI Postpones IPL Conclave Ahead of Landmark 20th Season (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी हाई-प्रोफाइल आईपीएल बैठक को टाल दिया है, जो 15 अक्टूबर, 2026...

AFG vs BAN: ‘यह ड्रॉ जीत के बराबर है’ – अफगानिस्तान के जुझारू प्रदर्शन पर बोले रहमत शाह

AFG vs BAN: Rahmat Shah Hails Afghanistan’s Gritty Test Resilience Against Bangladesh (image via X) मंगलवार, 13 अक्टूबर को अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले...

IND vs WI 4th T20I, Weather Report: क्या हैदराबाद में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा?

IND vs WI 4th T20I: Weather Report (image via getty) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी20आई मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी...