Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 मैच क्यों नहीं खेल रहे वैभव सूर्यवंशी? जानें वजह 

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter - X)
Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X)

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच, पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर को शुरू हो चुका है, जिसमें मेजबान भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

हालांकि, इस मुकाबले में इनफाॅर्म होने के बावजूद 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि आखिर क्यों उन्हें इस मैच में नहीं खिलाया गया?

इस वजह से पहले टी20 मैच में नहीं खेल रहे सूर्यवंशी

टाॅस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर कोई खास वजह नहीं बताई। बस उन्होंने कहा- हम पहले गेंदबाजी करेंगे, यहां की पिच काफी मिक्स है। ओस भी होगी। मुझे घर पर एक दिन मिला और फिर रात भर सफर करके कल रात ही यहां पहुंचा। जैसा कि आपने कहा, समय कम था, लेकिन अभी मैं पूरी तरह से आज के मैच पर ध्यान दे रहा हूं और जाहिर है कि यह एक बड़ी चुनौती होगी।

अगर आप पिछले कुछ सालों को देखें, तो उन्होंने (वेस्टइंडीज) T20 क्रिकेट में भी दबदबा बनाया है, चाहे वे कैसा भी खेलें। वे अनप्रेडिक्टेबल हैं, लेकिन साथ ही उन्हें पता होता है कि वे क्या कर रहे हैं। उनके पास शाई होप जैसे बेहतरीन बल्लेबाज और टीम में कुछ अन्य बल्लेबाज और ऑलराउंडर हैं।

तो हां, जैसा कि मैंने कहा, हम एक बड़ी चुनौती और जबरदस्त मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। प्लेइंग इलेवन में रवि (बिश्नोई), नीतीश (रेड्डी), वैभव (सूर्यावंशी) और एक और खिलाड़ी बाहर बैठे हैं। मुझे नाम याद नहीं आ रहा, लेकिन हां, प्रिंस (यादव) नहीं खेल रहे हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज: कामिल पूरन, शे होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ

ये भी पढ़ें – पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

আরো ताजा खबर

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...

‘संजू में अभी काफी क्रिकेट बाकी’: चेतेश्वर पुजारा ने सूर्यवंशी के बजाय संजू को बताया अभिषेक शर्मा का सही ओपनिंग पार्टनर

Cheteshwar Pujara Backs Sanju Samson Over Vaibhav Sooryavanshi to Open with Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए...

हरमनप्रीत कौर ने ठुकराया टेस्ट और वनडे कप्तानी का ऑफर – रिपोर्ट्स

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) मंगलवार, 6 अक्टूबर को भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने तत्काल प्रभाव से तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे इंटरनेशनल (वनडे) और टी20 इंटरनेशनल (टी20आई))...