

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साफ कर दिया है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी विश्व कप होगा। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा। कोहली ने कहा कि इस टूर्नामेंट में भारत के लिए अपना सबकुछ झोंकना उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
जियोस्टार से बातचीत में कोहली ने बताया कि विदेशी परिस्थितियों में खेलना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा और इसलिए वह टूर्नामेंट में पूरी मेहनत के साथ उतरना चाहते हैं।
कोहली पहले ही टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 2024 में भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से विदाई ली थी, जबकि मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। अब उनका ध्यान पूरी तरह वनडे क्रिकेट और 2027 वर्ल्ड कप पर है।
कोहली का वनडे वर्ल्ड कप रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने 37 मुकाबलों में 1,795 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 5 शतक और 12 अर्धशतक हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन रहा है।
खिताब जीतना है सबसे बड़ा लक्ष्य
कोहली ने कहा कि 50 ओवर का वर्ल्ड कप बेहद कठिन होता है, क्योंकि खिलाड़ियों को कई मैचों तक लगातार उच्च स्तर की ऊर्जा और प्रदर्शन बनाए रखना पड़ता है। उनके मुताबिक, एक बड़े टूर्नामेंट में करीब 10 मैचों तक इसी तीव्रता को बनाए रखना आसान नहीं होता।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 2027 में उनका मुख्य लक्ष्य भारत को वर्ल्ड कप जिताना है और इसके लिए वह हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हैं। 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत भारत का वनडे कार्यक्रम भी व्यस्त है।
2026 के अंत में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच और श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे खेलेगा। इसके बाद 2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे होंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज के लिए भी कोहली भारतीय वनडे टीम में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें – ‘कुछ नहीं बदला है, बस कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ है’: नेशनल कॉन्ट्रैक्ट छिनने के बावजूद ODI WC खेलने के लिए तैयार हैं डेविड मिलर
IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
IND vs NZ: भुवनेश्वर जानते हैं कि ‘इस फॉर्मेट में कैसे डाॅमिनेट करना है’ – श्रेयस अय्यर
Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स
21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

