Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा 

Mark Wood (Image Credit- Twitter X)
Mark Wood (Image Credit- Twitter X)

Mark Wood retires from international cricket: इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। अपने 11 साल के लंबे क्रिकेट करियर में उन्होंने इंग्लैंड के दो क्रिकेट वर्ल्ड कप और चार प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि वुड ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था, और कुछ ही समय में अपनी तेज गेंदबाजी के चलते वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम की पेस अटैक के अगुआ बन गए। हालांकि, इंजरी की वजह से वह इंग्लिश टीम से अंदर-बाहर होते रहे।

वुड ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 38 टेस्ट, 70 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 119 टेस्ट, 80 वनडे और 54 टी20 विकेट अपने नाम किए हैं। वह इंग्लैंड के लिए टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में छठे नंबर पर हैं। 21 नवंबर 2025 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला। साथ ही वह 2019 में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का भी हिस्सा थे।

हालांकि, वह पिछले कुछ समय से इंजरी का सामना कर रहे थे, जिस वजह से उन्हें नेशनल टीम में वापसी करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी वजह से उन्होंने महज 36 साल की उम्र में खेल को अलविदा कह दिया।

मार्क वुड का रिटायरमेंट पर रिएक्शन

क्रिकबज के हवाले से मार्क वुड ने अपने रिटायरमेंट को लेकर कहा  “मैंने हमेशा मुश्किलों का सामना करने और चोट से उबरकर वापसी करने की कोशिश की है, ताकि लोगों को गलत साबित कर सकूं और सबको दिखा सकूं कि मैं क्या कर सकता हूं। दुर्भाग्य से, इस बार मैं यह लड़ाई हार गया। मेडिकल सलाह के मुताबिक, अब टेस्ट क्रिकेट और 50-ओवर वाला क्रिकेट खेलना मुमकिन नहीं है, इसलिए पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिए खेलने का मेरा सपना धीरे-धीरे खत्म हो गया।”

“इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और एक सपना सच होने जैसा रहा है। मेरे अंदर का छोटा बच्चा इंग्लैंड के लिए इतना सारा क्रिकेट खेलकर बहुत खुश होता। दुनिया भर में घूमना, बेहतरीन लोगों से मिलना और सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना, इन सब चीजों के लिए मैं खुद को बहुत किस्मत वाला मानता हूं, क्योंकि मैंने वही किया है जिससे मुझे प्यार था।”

ये भी पढ़ें – SM Trends: 22 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

আরো ताजा खबर

एशियन गेम्स 2026 में DRS क्यों नहीं हो रहा इस्तेमाल? जान लीजिए इसके पीछे की वजह

No DRS at Asian Games 2026 (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबले बिना डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) के खेले जा रहे हैं। पुरुष और महिला...

22 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मार्क...

SM Trends: 22 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान और भारत के बीच आज 22 सितंबर को ऐतिहासिक एकमात्र टी20 मैच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में भारत...

कप्तानी के दबाव में बाबर आजम प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं: वसीम अकरम

Waqar Younis (Image credit Twitter – X) पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने बाबर आजम (Babar Azam) की टेस्ट कप्तानी को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका मानना है...