
India Women vs Sri Lanka Women, Final (Image Credit- Twitter X)
Women’s Asian Games 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। बता दें महिला श्रेणी में क्रिकेट का फाइनल मैच 22 सितंबर को भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच निशिन के कारोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। इस मुकाबले में विमेन इन ब्लू ने श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने 217 रनों का लक्ष्य श्रीलंका के सामने जीत के लिए रखा, जबाव में श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 69 रनों पर सिमट गई। हालांकि, इस हार के बाद भी उसने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इससे पहले ब्रोन्ज मेडल गेम में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था।
भारत बनाम श्रीलंका महिला, एशियन गेम्स फाइनल मैच का हाल
मैच के बारे में विस्तार से बात की जाए तो भारतीय महिला टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पूरी टीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 216 रन बनाए।
भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (48) और स्मृति मंधाना (79) ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर सिर्फ 19 रनों का ही योगदान दे पाईं।
अंत में रिचा घोष ने 22 गेंदों में 6 चौके व 3 छक्कों की मदद से 49* रनों की तूफानी पारी खेली और टीम का स्कोर 200 के पार लगाने में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहरी व चामुदी प्रबोदा को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब श्रीलंका भारत से मिले 217 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसकी बल्लेबाजी भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम 15.4 ओवरों में सिर्फ 69 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अटापट्टू ने 29 रनों के बेस्ट पारी खेली।
तो वहीं, भारतीय महिला टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। अनुभवी दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए, तो शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल व श्री चरणी को 2-2 विकेट मिले।
ये भी पढ़ें – बड़ी खबर! पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
SM Trends: 22 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
कप्तानी के दबाव में बाबर आजम प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं: वसीम अकरम
Japan vs India: एकमात्र टी20 मैच में भारत ने जापान को 2 रनों से हराया 

