Skip to main content

ताजा खबर

20 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

20 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज ने की टीम की घोषणा, हेटमायर को आराम तो पूरन को पहली बार मिला मौका

वेस्टइंडीज ने भारत दौरे के लिए अपनी वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे सीरीज से शिमरोन हेटमायर को आराम दिया गया है। उन्हें कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के बाद रिकवरी के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी और 3 अक्टूबर तक चलेगी। हालांकि, हेटमायर टी20 सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे।

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टी20 टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

2. Asian Games 2026: बांग्लादेश को 114 रनों से पटखनी देकर फाइनल में भारत, अब श्रीलंका से होगा गोल्ड मेडल मैच

रविवार, 20 सितंबर को जापान के निशिन में कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में, मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेशी महिला टीम के खिलाफ शानदार ऑल-राउंड खेल दिखाया। ओपनर शेफाली वर्मा की जबरदस्त और रिकॉर्ड-तोड़ सेंचुरी और बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर, भारतीय टीम ने 114 रनों से बड़ी जीत हासिल की और श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली।

3. फ्रेंचाइजी क्रिकेट से क्यों दूर रहते हैं हैरी ब्रूक? खुद कर दिया बड़ा खुलासा

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 170 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे हैरी ब्रूक ने पोस्ट मैच के दौरान कहा “मैंने कई बार कहा है कि मैं इंग्लैंड के लिए ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खेलना चाहता हूं। यही मेरी मुख्य प्राथमिकता है, इसीलिए मैं ‘द हंड्रेड’ के अलावा कोई फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेलता। तो हां, मेरा मेन फोकस यही है, इंग्लैंड के लिए जितना हो सके फिट और तैयार रहने की कोशिश करना।”

4. हमवतन स्मृति मंधाना को पछाड़ शेफाली वर्मा बनीं WT20Is में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज

रविवार, 20 सितंबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ 2026 एशियाई खेलों के सेमीफाइनल मैच के दौरान, भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने इतिहास रच दिया। वह आधिकारिक तौर पर महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गईं हैं।

वर्मा ने जबरदस्त और नाबाद शतक लगाकर बांग्लादेशी टीम की धज्जियां उड़ा दीं; उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों पर 204.08 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाए। उनकी इस तूफानी पारी में तीन चौके और नौ जबरदस्त छक्के शामिल थे, जिनकी बदौलत भारत ने 20 ओवरों में 195/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मैच में लगाए गए नौ छक्कों के साथ, वर्मा के करियर टी20आई छक्कों की संख्या 104 हो गई है। इसके साथ ही वह अपनी लंबे समय से ओपनिंग पार्टनर रहीं स्मृति मंधाना से आगे निकल गई हैं, जिनके नाम पहले 100 छक्कों का भारतीय रिकॉर्ड था।

5. एशियन गेम्स सेमीफाइनल में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, तोड़ा T20I में सर्वाधिक रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रविवार, 20 सितंबर को भारतीय ओपनर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने महिला टी20 इंटरनेशनल (टी20आई) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ एशियाई खेलों 2026 के अहम सेमीफाइनल मैच के दौरान हासिल की।

न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स से आगे निकलने के लिए मैच से पहले सिर्फ आठ रन की जरूरत थी, और मंधाना ने शानदार अंदाज में यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले बेट्स के नाम 186 मैचों में 4,758 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। मंधाना ने एक जबरदस्त पारी खेलते हुए बेट्स के कुल रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपने करियर के कुल रनों की संख्या 4,765 तक पहुंचा दी।

6. Asian Games 2026: गोल्ड मैडल मैच में श्रीलंका की एंट्री, अट्टापट्टू के ठोका तूफानी अर्धशतक; पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा

रविवार, 20 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान की महिला टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए आठ विकेट से जीत हासिल की और 2026 एशियाई खेलों के गोल्ड-मेडल मैच में जगह बना ली। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई; उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए और 178 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को 13 गेंदें बाकी रहते ही हासिल कर लिया।

7. बिहार के लाल का कमाल! IIT कानपुर से पढ़ाई करने वाले अभिषेक आनंद भारत के खिलाफ जापान के लिए खेलेंगे क्रिकेट

बेहतरीन एकेडमिक्स और एसोसिएट क्रिकेट के बीच एक अनोखे क्रॉसओवर में, 28 साल के अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) भारत के खिलाफ जापान की नेशनल क्रिकेट टीम की ओर से खेलने के लिए तैयार हैं। 22 सितंबर, 2026 को होने वाला यह मुकाबला दोनों देशों के बीच सीनियर पुरुषों का पहला इंटरनेशनल मैच होगा और इससे बिहार में जन्मे इस ऑलराउंडर को दुनिया भर में पहचान मिलेगी।

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आनंद ने इंटरनेशनल स्पोर्ट्स में आने के लिए एक अलग रास्ता चुना। उन्होंने 2022 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) कानपुर से केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन पूरा किया। अपनी पढ़ाई के बाद, आनंद नौकरी के मौकों के लिए जापान चले गए। विदेश में काम करने के दौरान, खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें जापान के घरेलू क्रिकेट सिस्टम से जोड़ा। उन्होंने तेजी से तरक्की की और 9 मई, 2025 को कुक आइलैंड्स के खिलाफ जापान के लिए अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया।

8. बेन स्टोक्स की एशेज में नहीं होगी वापसी, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संन्यास के फैसले पर लगाई मुहर

इंग्लैंड के नए टेस्ट हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की एशेज में वापसी की अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के इस शानदार ऑलराउंडर के फैसले का पूरा सम्मान करते हैं। स्पोर्टस्टार के अनुसार, उन्होंने कहा, “मैं उनके फैसले का बहुत सम्मान करता हूं। उसे बदलने की कोशिश करना या उस पर सवाल उठाना गलत है। मैं जानता हूं कि इस तरह के फैसले में कितनी सोच-विचार शामिल होती है, और मैं उसका सम्मान करता हूं।”

9. ‘वह टेस्ट क्रिकेट में सफल नहीं हो पाएंगे’ पूर्व दिग्गज स्पिनर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पनेसर का मानना है कि वैभव के लिए टी20 क्रिकेट से टेस्ट क्रिकेट में सफल बदलाव करना आसान नहीं होगा। उन्होंने युवा बल्लेबाज की मौजूदा तकनीक पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वैभव अभी टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह चर्चा Beyond23 Cricket Podcast पर हुई, जहां पनेसर के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी मौजूद थे। दोनों ने वैभव के भविष्य को लेकर अलग-अलग राय रखी।

আরো ताजा खबर

IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Amit Mishra (Image Credit – Twitter/X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी, अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक बड़े बदलाव करती हुई नजर...

IND vs NZ: भुवनेश्वर जानते हैं कि ‘इस फॉर्मेट में कैसे डाॅमिनेट करना है’ – श्रेयस अय्यर

Bhuvneshwar kumar and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर, 2026 से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज होने वाला है। पहला...

Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स 

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ताजा चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...

21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Hardik Pandya की फ्रेश चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, IPL 2027 से बाहर होने पर भी मंडराया खतरा: रिपोर्ट्स भारतीय...