

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को दुबई में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने इस टूर्नामेंट को रिकॉर्ड आठवीं बार जीता।
फाइनल में शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 68 रन बनाए। उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए और इसके बाद श्रीलंका की टीम को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया।
टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार
खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर जाने से इनकार कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने प्रेजेंटेशन से दूरी बनाए रखी। इसके बाद श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु ने उपविजेता का चेक हासिल किया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम ट्रॉफी लेने के समारोह में शामिल हो सकती थी, अगर ट्रॉफी ACC के डिप्टी चेयरमैन खालिद साहिब देते।
पहलगाम हमले के बाद लिया गया फैसला
BCCI ने पहले ही एशियन क्रिकेट काउंसिल को बता दिया था कि भारतीय टीम मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी। BCCI के मुताबिक यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में लिया गया।
सैकिया ने कहा कि ट्रॉफी जीतना टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण था और प्रेजेंटेशन समारोह से ज्यादा अहम चैंपियन बनना था। सैकिया ने कहा कि वह कोई निश्चित समयसीमा नहीं बता सकते, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि दोनों एशिया कप ट्रॉफियां जल्द BCCI मुख्यालय मुंबई पहुंचेंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि 2025 पुरुष एशिया कप के बाद भी भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। वह ट्रॉफी पिछले एक साल से अधिक समय से ACC कार्यालय दुबई में रखी हुई है। अब BCCI को उम्मीद है कि दोनों ट्रॉफियां जल्द उनके पास वापस होंगी।
ये भी पढ़ें – भारतीय टीम से बाहर होने पर कुलदीप यादव का रिएक्शन आया सामने, कह दी ये बड़ी बात
हिटमैन को पछाड़ Jos Buttler ने रचा इतिहास! बने T20I में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
‘आखरी वक्त पर बड़े बदलाव न करें’ – वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को युवराज सिंह की अहम सलाह
16 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
AFG vs IND: संजू सैमसन ने 20 गेंदों में ठोका तूफानी अर्धशतक, भारत ने दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को हराकर जीती सीरीज

