Skip to main content

ताजा खबर

‘भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल’ – एशिया कप जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी महिला टीम को शुभकामनाएं

‘भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल’ – एशिया कप जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी महिला टीम को शुभकामनाएं

PM Narendra Modi Hails Indian Women’s Cricket Team for Clinching Asia Cup 2026 Title (Image credit Twitter – X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप का अपना आठवां खिताब जीत लिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183 रन बनाए। टीम के लिए शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 68 रन बनाए। वहीं स्मृति मंधाना ने भी 39 गेंदों पर 59 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई।

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पूरी टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। वहीं दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट अपने नाम किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी

जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी। उन्होंने टीम के आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज्बे की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन रहा और यह जीत देश के लाखों युवाओं को क्रिकेट खेलने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

2024 की हार का भी लिया बदला

भारत की इस जीत की खास बात यह भी रही कि उसने 2024 एशिया कप फाइनल की हार का बदला ले लिया। 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब जीता था। अब 2026 में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

ये भी पढ़ें – स्लो ओवर-रेट के लिए पाकिस्तान पर ICC का बड़ा एक्शन; 11 WTC अंक कटे, मैच फीस का 50% जुर्माना

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...