Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ पहला विकेट लेते ही बन गए ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज 

Jasprit Bumrah ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ पहला विकेट लेते ही बन गए ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज 

Afghanistan vs India, 1st T20I (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर, रविवार को दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में मैन इन ब्लू ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मैच में टीम इंडिया के फैसले को अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में सही साबित कर दिखाया। उन्होंने अफगानी पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज को शून्य पर अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। तो वहीं, जैसे ही बुमराह ने इस विकेट को अपने नाम किया, वैसे ही उन्होंने भारत के लिए इतिहास रच दिया और एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया।

बुमराह ने इस रिकाॅर्ड को किया अपने नाम

बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने जैसे ही मुकाबले में गुरबाज का विकेट हासिल किया, वैसे ही वह टी20 क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। बुमराह से पहले इस बडे़ कारनामे को सिर्फ भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ही अपने नाम कर पाए हैं। हालांकि, अब यह रिकाॅर्ड के नाम भी दर्ज हो गया है।

भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 157 रन

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीत हासिल करने के लिए 20 ओवर में 157 रनों की जरूरत है। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 156 रन ही बनाने दिए।

तो वहीं, अफगानिस्तान को इस स्कोर तक पहुंचाने में ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने अहम भूमिका निभाई। वह 44 गेंदों में 4 चौके व 6 छक्के लगाकर 64* रनों पर नाबाद रहे। साथ ही मोहम्मद नबी ने भी 33 रनों की उपयोगी पारी खेली।

ये भी पढ़ें – AFG vs IND 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? यहां जानें बड़ी वजह 

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...