Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs IND 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? यहां जानें बड़ी वजह 

AFG vs IND 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? यहां जानें बड़ी वजह 

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान और भारत के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में, तीन मैचों के टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) कमाल की फाॅर्म में होने के बावजूद नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट यह फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर वे इस मुकाबले में क्यों नहीं खेल रहे हैं। तो आइए इस खबर के माध्यम से आपको इस बारे में जानकारी देते हैं:

इस वजह से नहीं खेल रहे सूर्यवंशी पहला मैच

टॉस मेहमान भारतीय टीम के पक्ष में रहा और भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कोटला की अच्छी पिच पर सीरीज के पहले मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चोट से उबरकर लौटे वॉशिंगटन सुंदर तो फाइनल प्लेइंग XI में जगह नहीं बना पाए, लेकिन भारत की पिछली T20I सीरीज में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे वैभव सूर्यवंशी को बाहर किए जाने की खबर ने कई लोगों को चौंका दिया। हालांकि, कप्तान ने सूर्यवंशी के बाहर होने को लेकर कोई खास वजह नहीं बताई, बस कहा कि आज ये प्लेइंग 11 काॅम्बिनेशन खिलाया गया है?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान (AFG): इब्राहिम जदरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

भारत (IND): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली: पिच रिपोर्ट

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम आम तौर पर टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच देता है, जहां अच्छी स्पीड और उछाल की वजह से बल्लेबाज आसानी से अपने शॉट्स खेल सकते हैं। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड आक्रामक बल्लेबाजी में मदद कर सकती है, जबकि तेज गेंदबाजों को नई गेंद से कुछ मूवमेंट मिल सकता है और स्पिनरों को पिच के धीमे होने पर मदद मिल सकती है। नाइट मैच में, दूसरी पारी में ओस एक अहम फैक्टर हो सकती है, जिससे बल्लेबाजी आसान हो सकती है और गेंदबाजों के लिए गेंद पर ग्रिप बनाना मुश्किल हो सकता है।

ये भी पढ़ें – ODI World Cup 2027: टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए इन 3 स्पिनर्स के बीच है कड़ी टक्कर

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...