Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni
Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20 टीम का चयन किया है। तो वहीं, इस टीम में उन्होंने भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया है, जिसने क्रिकेट जगत में एक बहस को जन्म दे दिया।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को क्रिकेट जगत में हिटमैन के नाम से जाना जाता है, जबकि पूर्व भारतीय कप्तान व विकेटकीपर एमएस धोनी को क्रिकेटिंग दुनिया का बेस्ट फिनिशर कहते हैं, लेकिन फिर भी रीस टाॅपली ने इन दो दिग्गजों को अपनी टीम में जगह नहीं दी है।

हालांकि, फिर भी भारतीय क्रिकेट टीम से तीन खिलाड़ी उनकी टी20 टीम में जगह बनाने में सफल रहे। इन खिलाड़ियों में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और याॅर्कर किंग जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। क्रिकट्रैकर के साथ हाल में ही एक स्पेशल इंटरव्यू में रीस टाॅपली ने अपनी बेस्ट टी20 टीम का चयन किया है।

इस टीम में ओपनर के तौर पर उन्होंने यूनिवर्स बाॅस क्रिस गेल और इंग्लैंड के विस्फोटक दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को चुना। इसके अलावा उनकी इस टीम में ऑलराउंडर के तौर पर कीरोन पोलार्ड और शाहिद अफरीदी को जगह मिली। टाॅपली ने कीरोन पोलार्ड को अपनी इस टीम का कप्तान भी नियुक्त किया है।

इसके अलावा टीम में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी लासिथ मलिंगा, ब्रेट ली और जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। तो वहीं, पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन टीम के एकमात्र स्पिन गेंदबाज हैं।

रीस टाॅपली की ऑलटाइम T20 XI

क्रिस गेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, एबी डीविलियर्स, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शाहिद अफरीदी, लासिथ मलिंगा, ब्रेट ली, जसप्रीत बुमराह और मुथैया मुरलीधरन

ये भी पढ़ें – अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

আরো ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट बैट से था खास जुड़ाव, इसलिए खुद करते थे बदलाव?

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का बल्ले के साथ रिश्ता बेहद खास था। 24 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन...

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...

लंबे ब्रेक से बिगड़ जाती है मेरी रिदम: मोहम्मद सिराज का अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर बड़ा बयान

‘I’m purely a rhythm bowler’: Mohammed Siraj explains pace dip after long hiatus (image via X) तेज गेंदबाजों के लिए, आज के क्रिकेट के लगातार चलने वाले शेड्यूल में आराम...