

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का एक रोमांटिक टैटू अपने बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से पर बनवाते हुए नजर आए।
इसको लेकर कुछ फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन फोटोज में अर्शदीप ने समरीन कौर के नाम से SK और समरीन कौर ने अर्शदीप सिंह के नाम से AS नाम के अक्षर का रोमांटिक कपल टूैट बनवाया। साथ ही इन अक्षरों के नीचे छोटे साइज का एक प्यारा सा दिल भी देखने को मिला।
देखें अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के ये वायरल टैटू
Arshdeep Singh and Samreen Kaur’s matching tattoos for each other
(📸 NDTV) pic.twitter.com/IbFoqTM6No
— Tapas. (@lmTapas15) September 6, 2026
खैर, अर्शदीप सिंह इस समय शेर ए पंजाब टी20 लीग 2026 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अर्शसिंह ने अभी तक इस लीग में लुधियाना लायंस के लिए सिर्फ एक मैच खेला है। इस दौरान उन्होंने 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
हालांकि, अर्शदीप सिंह की ठीक-ठाक गेंदबाजी के बाद भी उनकी टीम को जालंधर वाॅरियर्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल, उनकी टीम पाॅइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। टीम ने खेले गए तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है।
तो वहीं, टीम अपना आगामी मैच 6 सितंबर को फाजिल्का फाल्कंस के खिलाफ खेलने वाली है। मोहाली में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह उनका डेब्यू मैच होगा।
दूसरी ओर, भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा (135) विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह, 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होंगे।
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत का पूरा स्क्वाॅड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई
ये भी पढ़ें – AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए
6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए
SM Trends: 6 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
‘पाकिस्तान महिला एशिया कप की सबसे अच्छी टीम है’ 55 रन पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तानी कोच वहाब रियाज ने दिया बेतुका बयान

