Skip to main content

ताजा खबर

6 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप के मैच नंबर 9 में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से रौंदा

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच 5 सितंबर, शनिवार को जारी महिला एशिया कप 2026 का 9वां मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड खेल के दम पर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले तो भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को सिर्फ 55 रनों के स्कोर पर रोक दिया। उसके बाद भारत ने इस टारगेट को 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

2. Women’s Asia Cup 2026: एशिया कप में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टेडियम में जारी, महिला एशिया कप के मैच नंबर 9 में इतिहास रच दिया है। बता दें कि जैसे ही हरमन मैदान पर टाॅस के लिए उतरीं, वैसे ही उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

अब वह टी20 क्रिकेट इतिहास में 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली पहली कप्तान बन गई हैं। हरमनप्रीत कौर से पहले महिला और पुरुष क्रिकेट में इस कीर्तिमान को अभी तक कोई हासिल नहीं कर पाया है। हरमन के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका की चमारी अटापट्टू हैं, जिन्होंने 121 टी20 इंटरनेशनल मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की है।

3. अफगानिस्तान के खिलाफ फुल स्ट्रेंथ टीम सेलेक्शन पर भड़का पूर्व वर्ल्ड चैंपियन, बोला ‘डर की वजह से लिया फैसला’

1983 विश्व कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की मजबूत टीम चुने जाने पर नाराजगी जताई है। उनका मानना है कि इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके मिलने चाहिए थे।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने लगभग अपनी नियमित टीम को चुना है। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान श्रीकांत के अनुसार, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार सीरीज हारने के बाद, चयनकर्ताओं ने जोखिम लेने से बचते हुए मजबूत टीम चुनी है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अफगानिस्तान जैसी टीम के खिलाफ युवा खिलाड़ियों को आजमाने का अच्छा मौका था, लेकिन चयनकर्ताओं ने ऐसा नहीं किया। उनके मुताबिक यह फैसला दबाव और डर में लिया गया लगता है।

4. BCCI Review Meeting: खिलाड़ियों की थकान और चोटों पर बड़ा फैसला, SENA दौरों से पहले फिर लौटेंगे वॉर्म-अप मैच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 3 सितंबर, 2026 को वर्कलोड मैनेजमेंट, विदेश में तैयारी और लंबे समय के टूर्नामेंट की रणनीति पर एक कॉम्प्रिहेंसिव रिव्यु बैठक की। इन चर्चाओं में खिलाड़ियों की सेहत का ध्यान रखने और साथ ही ग्लोबल लेवल पर भारत की कॉम्पिटिटिव तैयारी को और मजबूत करने पर खास जोर दिया गया। आइए, नीचे बीसीसीआई की समीक्षा बैठक की मुख्य बातों पर नजर डालते हैं। 1. बर्नआउट और आईपीएल के बोझ से निपटना, 2. खिलाड़ियों के लिए बेहतर ‘एफटीपी’ और पक्का आराम, 3. SENA दौरों के लिए जरूरी वॉर्म-अप मैच, 4. 2027 वर्ल्ड कप के लिए स्ट्रेटेजिक विजन

5. टेस्ट क्रिकेट के 10 सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज, स्टुअर्ट ब्रॉड की लिस्ट में भारतीय स्टार को भी मिली जगह

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने स्काई स्पोर्ट्स के साथ हुई बातचीत के दौरान टेस्ट क्रिकेट के टॉप 10 चुनिंदा तेज गेंदबाजों का चुनाव किया है। जिसमें एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात रही की ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट के टॉप 10 गेंदबाजों में भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया है। ब्रॉड ने पहले स्थान पर अपने हमवतन पूर्व साथी खिलाड़ी जेम्स एंडरसन को रखा है। पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने तीसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह को रखा है, उसके बाद क्रमशः शॉन पोलॉक, कर्टली एम्ब्रोस, डेल स्टेन, वसीम अकरम, पैट कमिंस, रिचर्ड हैडली और मिचेल जॉनसन का नाम आता है।

6. Women’s Asia Cup 2026: शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाकर रचा इतिहास, बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

महिला एशिया कप टी20 के एकतरफा मुकाबले में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया है। भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पूरी टीम केवल 55 रन बनाकर आउट हुई। तो वहीं, इस मुकाबले में शेफाली वर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शेफाली ने महिला T20I में 3000 रन भी पूरे किए। शेफाली इस मुकाम तक पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की महिला बैटर बन गई हैं। 22 साल की शेफा ली ने आयरलैंड की गैबी लुईस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

7. ‘वैभव सूर्यवंशी बहुत छोटा है’, सुरेश रैना ने वंडर बाॅय को रेड बॉल क्रिकेट खिलाने पर उठाए सवाल

वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी व्‍हाइट बॉल के बाद अब रेड बॉल दलीप ट्रॉफी 2026 में भी धमाल मचा रहे हैं, लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को लगता है कि उन्‍हें अभी से टेस्‍ट क्रिकेट नहीं खिलाना चाहिए। इसके लिए वह अभी बहुत छोटे हैं। युवा सनसनी की जगह उन्‍होंने अभिषेक शर्मा को टेस्‍ट क्रिकेट खिलाने की बात कही है। इसके साथ ही उन्‍होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भी जमकर तारीफ की है। उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट में पंत को एक्‍स फैक्‍टर बताते उनकी कड़ी मेहनत और परफॉर्मेंस की तारीफ के साथ उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बताया।

8. Women’s Asia Cup 2026: क्या इस बार भी ट्राॅफी को लेकर ड्रामा करेंगे मोहसिन नकवी? फाइनल को लेकर किया ये फैसला

यूएई में महिला एशिया कप 2026 का आयोजन हो रहा है, जिसमें 8 टीम हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट की ग्रुप स्टेज के मुकाबले लगभग पूरे हो चुके हैं और जल्द ही सेमीफाइनल राउंड शुरू हो जाएंगे। भारत ने उम्मीदों के मुताबिक, बिना किसी परेशानी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है और फाइनल में पहुंचने की भी संभावना है। मगर फाइनल तक बात पहुंचने से पहले ही PCB के बॉस मोहसिन नकवी को लेकर आई खबर ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो सुपर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मोहसिन नकवी इस फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे और चीफ गेस्ट होंगे। साथ ही नकवी ही इस बार भी विजेता टीम को ट्रॉफी देने पहुंचेंगे। ऐसे में एक बार फिर विवाद होने की आशंका नजर आ रही है। अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है और खिताब जीतती है तो क्या वो नकवी के हाथों से ट्रॉफी स्वीकार करेगी? अब यही एक सवाल हर किसी के दिमाग में चल रहा है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...