Skip to main content

ताजा खबर

‘भारत हमेशा एक कदम आगे’ महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले दीप्ति शर्मा का बोल्ड बयान 

Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X)
Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X)

यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 में आज 5 सितंबर, शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक धमाकेदार मुकाबला होने वाला है। तो वहीं, इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर और महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने बड़ा बयान दिया है।

दीप्ति को भारतीय टीम की काबिलियत पर पूरा भरोसा है और कहा भारत हमेशा पाकिस्तान से एक कदम आगे होता है। बता दें कि टीम इंडिया पहले ही हांककांग के खिलाफ जीत हासिल कर, सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान यह मैच जीतकर ग्रुप ए से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन सकती है। लेकिन, अगर ऐसा नहीं हुआ तो पाकिस्तान का 7 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ होने वाला मैच करो या मरो वाला हो जाएगा।

Deepti Sharma का बड़ा बयान

बता दें पाकिस्तान के खिलाफ महिला एशिया कप में मैच से पहले दीप्ति शर्मा ने प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कहा  “पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अगर आप आज के खेल के आधार पर बॉलिंग यूनिट या बैटिंग यूनिट को देखें, तो मुझे लगता है कि दोनों ही पहलू संतुलित हैं। हमारी टीम अच्छी है और उनके (पाकिस्तान के) गेंदबाज भी अच्छे हैं। लेकिन हम यह भी जानते हैं, फिर भी हम अपनी ताकत पर ही ध्यान देते हैं। हम अच्छी तरह से क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हमारा पूरा ध्यान इसी पर है।”

दीप्ति ने आगे कहा “हमने उनके खिलाफ जहां भी जीत हासिल की है, चाहे वह एशिया कप हो या कोई और मैच, हम हमेशा उनसे एक कदम आगे रहे हैं। असल बात यह है कि एक टीम के तौर पर हम उनके खिलाफ कितना अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं। हम यही चाहेंगे।”

ये भी पढ़ें – ‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

আরো ताजा खबर

केएल राहुल नहीं खेलेंगे Duleep Trophy फाइनल, ईस्ट जोन के खिलाफ मुकाबले के लिए सिराज और पडिक्कल टीम में शामिल

Duleep Trophy Final: KL Rahul Out, Siraj and Padikkal In for South Zone (image via getty) भारत के बल्लेबाज केएल राहुल, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कल यानी 6...

“लोकल तमिल बॉय का फायदा मिलेगा” – मैथ्यू हेडन ने दिनेश कार्तिक को बताया CSK का अगला कोच बनने का मजबूत दावेदार

Matthew Hayden Roots for Dinesh Karthik to Succeed Stephen Fleming as CSK Coach (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने फ्रेंचाइजी के अगले...

“गेंदबाजों के लिए भी कुछ छोड़िए”: सुरेश रैना ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम का किया कड़ा विरोध

Suresh Raina Slams IPL’s Impact Player Rule (image via getty) भारत के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी और चार बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन रहे सुरेश रैना ने टूर्नामेंट के ‘इम्पैक्ट...

SM Trends: 5 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह हाल में ही ओमान का दौरा करते हुए नजर आए। शाह के ओमान पहुंचने की एक...