
Indian cricket team(Image credit Twitter – X)
भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच 22 सितंबर 2026 को जापान के तोचिगी प्रांत स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
इस मुकाबले को दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत के तौर पर आयोजित किया जा रहा है। भारत-जापान के बीच होने वाला यह मैच ‘सुजुकी कप’ के नाम से आयोजित किया जाएगा।
BCCI और जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मुकाबले की घोषणा की है। यह आयोजन ‘स्पोर्ट 75’ पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत और जापान के बीच खेल के जरिए लोगों के संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देना है। इस पहल के जरिए जापान में क्रिकेट को ज्यादा लोकप्रिय बनाने और ईस्ट एशिया में इस खेल की पहुंच बढ़ाने की भी कोशिश की जा रही है।
एशियन गेम्स के खिलाड़ी भी जापान में होंगे
इस मुकाबले के समय भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी पहले से ही जापान में मौजूद होंगे। वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में उनका जापान में होना इस मुकाबले को और खास बना सकता है।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच मजबूत दोस्ती में क्रिकेट भी एक अहम भूमिका निभा सकता है।
उनका मानना है कि क्रिकेट को पारंपरिक देशों से बाहर भी बढ़ाने की जरूरत है। BCCI जापान क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर वहां क्रिकेट को मजबूत करने और भविष्य में इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेगा।
जापान क्रिकेट के लिए बड़ा मौका
जापान क्रिकेट एसोसिएशन के CEO नाओकी मियाजी ने इसे अपने संगठन के लिए ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा विश्व चैंपियन भारत को जापान में खेलते देखना स्थानीय क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जापानी लोगों और भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों से इस खास मुकाबले का हिस्सा बनने की अपील की।
ये भी पढ़ें – ‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज
23 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज! श्रीलंका ने ब्रूक के दोहरे शतक पर फेरा पानी, इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया
हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

