
Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में BCCI सचिव देवजीत सैकिया, टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शामिल होंगे।
इस बैठक का सबसे बड़ा मुद्दा रोहित शर्मा का भविष्य माना जा रहा है। खासतौर पर यह चर्चा हो सकती है कि क्या रोहित 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे?
रोहित के भविष्य पर होगी अहम चर्चा
पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चयनकर्ता अब रोहित से आगे बढ़ने की सोच रहे हैं और लॉर्ड्स में खेला गया उनका वनडे मैच आखिरी हो सकता है।
हालांकि, BCCI ने इन दावों को खारिज कर दिया था। इसके बावजूद रोहित के भविष्य को लेकर सवाल बने हुए हैं। अब मुंबई की इस बैठक से उनके वनडे करियर और 2027 वर्ल्ड कप को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। बैठक में भारतीय टीम के आयरलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका दौरों के प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी। खासतौर पर टीम के हालिया टी20 प्रदर्शन की समीक्षा की जा सकती है।
भारत टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन होने के बावजूद आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए छह पूरे टी20 मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर सका। ऐसे में टीम की रणनीति और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं।
न्यूजीलैंड दौरे और WTC पर भी नजर
बैठक में भारत के आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस दौरे पर भारतीय टीम को पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके अलावा मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की स्थिति और आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। चयन नीति, खिलाड़ियों की भूमिका और कोचिंग व्यवस्था समेत कई बड़े फैसलों पर इस बैठक में चर्चा हो सकती है। अब सभी की नजरें इस अहम बैठक के नतीजों पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें – IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?
महाअष्टमी पर सौरव गांगुली ने की मां दुर्गा की पूजा, कोलकाता भगदड़ हादसे पर जताया दुख
BCCI जबाव दे कि मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्यों नहीं चुना गया: मोहम्मद कैफ
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कुछ ऐसी हो सकती है भारत की मजबूत प्लेइंग 11
VIDEO: न्यूजीलैंड पहुंची भुवनेश्वर-वैभव सहित 15 सदस्यीय टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज

