Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy: दलीप ट्राॅफी इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-3 क्रिकेटर

Duleep Trophy: दलीप ट्राॅफी इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-3 क्रिकेटर

Duleep Trophy(Image credit Twitter – X)

भारतीय घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी हमेशा से युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच रही है। इस टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम तक का सफर तय कर चुके हैं।

अब 2026-27 सीजन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने उन्हें दलीप ट्रॉफी के इतिहास में खास जगह दिला दी। ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए जानें इस टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-3 खिलाड़ियों के बारे में:

1. वैभव सूर्यवंशी

बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 पर ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 15 साल और 157 दिन की उम्र में अपना अर्धशतक पूरा किया। वैभव ने महज 42 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने ऑफ स्पिनर सारांश जैन की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

खैर, 15 साल की उम्र में रिकॉर्ड अर्धशतक और 92 रनों की शानदार पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी ने साफ कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में से एक हैं।

2. लक्ष्मण सिंह

इससे पहले दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था। उन्होंने 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

लक्ष्मण सिंह का यह रिकॉर्ड करीब 57 साल तक कायम रहा। कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी इतने कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका। अब वैभव ने इस लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

2. पीयूष चावला

इस खास सूची में पूर्व भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2005 में 16 साल और 307 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाया था। पीयूष ने बाद में भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू किया और अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।

ये भी पढ़ें – पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...

1 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए: अक्टूबर-नवंबर 2026 के लिए तीन चार दिवसीय मैचों का शेड्यूल घोषित न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पुष्टि की है कि...

चोट के कारण एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा; अफगानिस्तान सीरीज से करेंगे वापसी

Nahid Rana (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) चोट के कारण सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।...