Skip to main content

ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी ने किया एक और बड़ा कारनामा, Duleep Trophy में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

वैभव सूर्यवंशी ने किया एक और बड़ा कारनामा, Duleep Trophy में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

जारी दलीप ट्राॅफी का पहला सेमीफाइनल मैच 30 अगस्त से ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच, बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड 1 पर खेला जा रहा है। तो वहीं, मुकाबले के दूसरे दिन वंडर बाॅय और ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

बता दें अब वह दलीप ट्राॅफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यवंशी ने यह कारनामा 42 गेंदों में छक्का लगाकर पूरा किया और 15 साल 175 दिनों की उम्र में दलीप ट्राॅफी में हाफ सेंचुरी लगाई व 1969 से चले आ रहे रिकाॅर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकाॅर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम दर्ज था, जिन्होंने 16 साल 23 दिनों की उम्र में दलीप ट्राॅफी में अर्धशतक लगाया था।

दूसरी ओर, मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 81 गेंदों में 7 चौके व 7 छक्कों की मदद से 92 रनों की कमाल की पारी खेली। अगर वह 8 रन और बना लेते, तो वह सबसे कम उम्र में दलीप ट्राॅफी में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाते। अगर ऐसा हो जाता तो वह महान सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड़ तोड़ देते। फिलहाल, दलीप ट्राॅफी में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकाॅर्ड सचिन के नाम मौजूद है।

सेमीाइनल में सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन की कप्तानी भी संभाली

गौरतलब है कि सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी 2026 कैंपेन के लिए ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया था। सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल के पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन की कलाई में चोट लग गई, जिसके बाद मैच के बाकी हिस्से के लिए सूर्यवंशी को कप्तानी की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। यह जिम्मेदारी संभालने के बाद, वह दलीप ट्राॅफी में कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान भी बन गए।

ये भी पढ़ें – लाॅर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद Joe Root ने इंग्लैंड को क्यों दी चेतावनी?

আরো ताजा खबर

SM Trends: 31 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी दलीप ट्राॅफी के पहले सेमीफाइनल में यश ठाकुर और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इसको लेकर बीसीसीआई...

पाकिस्तान टेस्ट टीम के कोच बन सकते हैं माइक हेसन, सरफराज अहमद की जगह खतरे में

Mike Hesson (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपनी टेस्ट टीम के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान...

Duleep Trophy: दलीप ट्राॅफी इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-3 क्रिकेटर

Duleep Trophy(Image credit Twitter – X) भारतीय घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी हमेशा से युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच रही है। इस टूर्नामेंट में...

‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को हटाने की तैयारी में बीसीसीआई! फ्रेंचाइजियों से मांगी राय 

Impact Player rule (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आधिकारिक तौर पर आईपीएल में इस्तेमाल हो रहे इम्पैक्ट प्लेयर नियम को समाप्त करने पर विचार कर रहा...