

1. वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी ने ईशान किशन को चौंकाया, 15 साल के खिलाड़ी ने गेंद से किया कमाल
दलीप ट्रॉफी 2026-27 में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण पहले ही क्रिकेट जगत का ध्यान खींच चुके हैं। लेकिन, अब उन्होंने यह भी दिखा दिया है कि वह सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी से भी टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं।
वैभव ने बीसीसीआई को बताया कि कप्तान ईशान किशन को शुरुआत में उन्हें गेंदबाजी देना थोड़ा जोखिम भरा फैसला लग रहा था। शायद ईशान को उम्मीद नहीं थी कि वैभव इतनी कम उम्र में गेंद से भी प्रभाव डाल सकते हैं।
2. Duleep Trophy पहले सेमीफाइनल मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर, कभी भी बदल सकते हैं मैच का रुख
दलीप ट्रॉफी 2026-27 अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में 30 अगस्त को सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के पास कई शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन कुछ ऐसे नाम हैं जो इस बड़े मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
दलीप ट्रॉफी का यह 63वां संस्करण 23 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक खेला जा रहा है। मौजूदा चैंपियन सेंट्रल जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली थी, जबकि ईस्ट जोन ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन कर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई। आइए जानते हैं सेमीफाइनल मैचों में उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने दम से बदल सकते हैं मैच का रुख: 1. वैभव सूर्यवंशी, 2. हर्ष दुबे, 3. रजत पाटीदार
3. ‘क्रीज पर नहीं बिता रहे पर्याप्त समय’ पाकिस्तान की बल्लेबाजी चिंता पर बोले हेड कोच Sarfaraz Ahmed
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। इस बीच, पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) ने भी टीम की इस बड़ी समस्या को स्वीकार किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तानी बल्लेबाज क्रीज पर पर्याप्त समय नहीं बिता पा रहे हैं, जिसकी वजह से टीम बार-बार जल्दी ऑलआउट हो रही है।
पहले टेस्ट में पाकिस्तान को लीड्स में पारी से हार का सामना करना पड़ा था। टीम दोनों पारियों में सिर्फ 171 और 135 रन बना सकी थी, जबकि इंग्लैंड ने 409 रन बनाए थे। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर चिंता बनी रही
4. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 24 रन बनाने के बाद जो रूट तोड़ा रिकी पोंटिंग का ये ‘वर्ल्ड रिकाॅर्ड’
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 27 अगस्त से लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। तो वहीं, मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज 24 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद अली के खिलाफ पगबाधा आउट हो गए। लेकिन, ये कमजोर पारी खेलने के बाद भी जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान व पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है।
बता दें इन रनों के साथ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। 35 साल के रूट ने अब इंग्लैंड में 7,594 टेस्ट रन बना लिए हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में पोंटिंग के 7,578 रनों के रिकॉर्ड से ज्यादा है।
5. ‘एशिया कप जिताया, वर्ल्ड कप जिताया, फिर भी हटा दिया’ भारत की टी20 कप्तानी छिनने पर बोले सूर्यकुमार यादव
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के साथ इंटरव्यू में सूर्या ने कप्तानी गंवाए जाने को लेकर कहा, “मैं हैरान था, जब मेरे बिना टीम चुनी गई तो मैं मुस्कुरा रहा था। मैं पूरा साल 2 साल क्रिकेट खेला टीम के साथ तो। मैंने सोचा था कि यहां से टीम को आगे ले जाउंगा, ओलंपिक आएगा। फिर टी-20 वर्ल्ड कप, मैं टीम को और आगे ले जाता चाहता था। आगे काफी चैलेंज आएगा लेकिन जो आप सोचते हो और सामने वाला क्या सोचता है, यह अलग दो बातें होती है। उनकी सोच का भी सम्मान करना जरूरी है, मुझे भी अपनी सोच के साथ चलना जरूरी है। अगर उन्होंने सोचा कि बदलाव करना एक अच्छा कॉल है तो यह उनकी सोच थी, लेकिन मैंने उस समय कोई रिएक्ट नहीं किया।”
6. WCPL 2026: किरण नवगिरे, शिखा पांडे समेत ये भारतीय खिलाड़ी खेलेंगी विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग
हाल में ही महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए चार टीमों ने अपने विदेशी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि इस लिस्ट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। इन प्लेयर्स में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान के कुछ स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।
शिखा पांडे के अलावा किरण नवगिरे, पूजा वस्त्रकार और यास्तिका भाटिया पहली बार WCPL में खेलती हुई नजर आएंगी। गौरतलब है कि इस बार WCPL 6 सितंबर से शुरू हो रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने इस साल के लिमाकोल WCPL के लिए विदेशी खिलाड़ियों को साइन करने की घोषणा की है। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स, WCPL में पहली बार खेल रहीं न्यूजीलैंड की जबरदस्त बैटर मैडलिन ग्रीन, भारत की तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर और मिडिल ऑर्डर बैटर किरण नवगिरे के साथ टीम में शामिल होंगी।
7. 3.2 करोड़ का पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, ‘इसने मुझे लगभग तहस-नहस कर दिया’, क्यों ऐसा बोले रॉबिन उथप्पा?
रॉबिन उथप्पा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंकडिन पर लिखे लंबे पोस्ट में लिखा, ‘मुझे 2008 में अपना पहला IPL अनुबंध मिल और यह 3.2 करोड़ रुपये का था, तब मैं 21 साल का था। मैंने कभी इतने पैसे कमाने की कल्पना भी नहीं की थी, 30 साल की उम्र में भी नहीं, 40 साल में भी नहीं, शायद कभी नहीं। बात यह नहीं है कि आपके पास बहुत सारा पैसा आ गया है, बात यह है कि आपने अपनी 22वीं सालगिरह से पहले ही सिर्फ एक सीजन में अपने पूरे परिवार की पीढ़ियों से ज़्यादा कमा लिया। उथप्पा आगे लिखते हैं, ‘और कोई भी आपको सलाह देने के लायक नहीं होता क्योंकि आपके आसपास किसी ने भी कभी इस समस्या को हल नहीं किया होता। मैं अब हर उस युवा उद्यमी, हर एथलीट, हर फाउंडर से यही कहता हूं, जिनके साथ मैं काम करता हूं और जिन्हें अचानक कोई बड़ी रकम मिलती है। पहला दौर, पहली लिक्विडिटी इवेंट या पहला बड़ा साल।’
8. श्रीलंका दौरे से लौटते ही दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए नॉर्थ जोन टीम में शामिल हुए गुरनूर बराड़, कल उतरेंगे मैदान पर
पंजाब और भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए नॉर्थ जोन टीम में शामिल किया गया है। गुरनूर श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम में शामिल थे। श्रीलंका से लौटते ही वह नार्थ जोन टीम से जुड़ गए। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले रविवार 30 अगस्त से खेले जाएंगे। गुरनूर के सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की उम्मीद है, क्योंकि नेशनल सिलेक्टर उन्हें भारत के अगले टेस्ट असाइनमेंट नवंबर में न्यूजीलैंड दौर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ज्यादा से ज्यादा रेड बॉल मौके देना चाहते हैं।
Shreyas Iyer को T20I कप्तान बनाए जाने पर Suryakumar Yadav ने तोड़ी चुप्पी, बोले ‘बदलाव क्यों किया?’
SM Trends: 29 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी ने ईशान किशन को चौंकाया, 15 साल के खिलाड़ी ने गेंद से किया कमाल
Duleep Trophy पहले सेमीफाइनल मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर, कभी भी बदल सकते हैं मैच का रुख

