Skip to main content

ताजा खबर

‘लोग पाकिस्तान क्रिकेट में दिलचस्पी खो देंगे’ पूर्व कप्तान ने लगाई PCB और सेलेक्शन पैनल की क्लास 

Moin Khan Image Credit- Twitter X)
Moin Khan Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान (Moin Khan) ने हाल में वर्तमान पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन को लेकर अपने विचार रखे हैं। पाकिस्तान के लिए 69 टेस्ट और 219 वनडे मैच खेलने वाले खान ने कहा अगर टीम ऐसे ही टाॅप टीमों के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में लचर प्रदर्शन करती रही तो पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस क्रिकेट में अपनी दिलचस्पी खो देंगे। साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी टीम की वर्तमान हालात को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के इकोसिस्टम की भी क्लास लगाई।

Moin Khan का बड़ा बयान

हाल में ही मोईन खान ने एक पॉडकास्ट में कहा, “हम सभी फाॅर्मेट में संघर्ष कर रहे हैं, खासकर टेस्ट मैचों में। अगर यही हाल रहा, तो मुझे डर है कि लोग पाकिस्तान क्रिकेट में दिलचस्पी खो देंगे। हो सकता है कि हम क्रिकेट की दुनिया में निचले पायदान पर आ जाएं और बड़ी टीमों के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलना हमारे लिए मुश्किल हो जाए।

खान ने आगे कहा “इसके लिए मैं बोर्ड द्वारा क्रिकेट सिस्टम में बार-बार किए जा रहे बदलावों को जिम्मेदार मानता हूं, जिसमें कप्तानों, कोचों और खिलाड़ियों की नियुक्ति या उन्हें हटाना, और नेशनल सिलेक्टर्स के अजीबोगरीब फैसले शामिल हैं। जब तक कप्तान, कोच या खिलाड़ियों में निरंतरता, स्थिरता और भरोसा नहीं होगा, तब तक आप अच्छे नतीजों की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?”

“मैं पुरानी बातों को बार-बार दोहराना नहीं चाहता, लेकिन मुझे लगता है कि आजकल ज्यादातर खिलाड़ी अपनी स्किल्स और क्रिकेट के लिए जरूरी सोच (टेम्परामेंट) को बेहतर बनाने पर काफी समय नहीं देते। एक क्रिकेटर के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के निजी लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने के बजाय, आजकल ज्यादा ध्यान इस बात पर होता है कि लीग में कितना पैसा कमाया जा सकता है।

“जब मैं खेलता था, तब हम लाखों में कमाते थे। आजकल खिलाड़ी करोड़ों में कमाते हैं, लेकिन उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि देश के लिए कामयाबी के साथ खेलने से बढ़कर कुछ भी नहीं है।”

ये भी पढ़ें – 27 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

আরো ताजा खबर

WTC 2025-27: श्रीलंका बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्राॅ होने के बाद कुछ ऐसा है Points Table का हाल 

Team India (Image Credit- BCCI/X) WTC Updated Points Table After IND vs SL 2nd Test Match: श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा...

27 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. चेतेश्वर पुजारा ने चुने भारत के ऑल-टाइम टॉप 5 टेस्ट तेज गेंदबाज; मोहम्मद सिराज को टॉप 10 में दी जगह भारत के...

SL vs IND 2nd Test, Day 5: सोनल दिनुशा के आगे भारतीय टीम ने टेके घुटने, टेस्ट मैच हुआ ड्रा; सीरीज 1-0 से भारत के नाम

SL vs IND 2nd Test, Day 5 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन...

SM Trends: 27 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज पांचवें दिन का खेल जारी है। मुकाबले...