Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND (Image Credit- Twitter X)

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में श्रीलंका और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 26 अगस्त, बुधवार को चौथे दिन का खेल समाप्त हुआ। बारिश की वजह से दिन का खेल करीब आधे घंटे पहले समाप्त कर दिया गया।

दिन की समाप्ति पर श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 229 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की भारत पर बढ़त फिलहाल 16 रनों की हो गई है। क्रीज पर इस समय पहली पारी में बेहतरीन शतकीय पारी खेलने वाले सोनल दिनुष्का 7* और केशरा नुवंता 3* रन बनाकर मौजूद हैं।

चौथे दिन का खेल का हाल

दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन के खेल के बारे में बताएं तो श्रीलंका ने आज 265/8 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। इसके बाद आखिरी दो विकेट ने श्रीलंका के लिए 25 रन जोड़े और पूरी टीम 290 रनों पर सिमट गई, जिसकी वजह से श्रीलंका को फाॅलोऑन के तहत दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू करनी पड़ी। भारत पहली पारी में 213 रनों की मजबूत बढ़त लेने में कामयाब रहा।

पहली पारी में भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सारांश जैन को 2 और मोहम्मद सिराज व रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। इसके बाद श्रीलंका की दूसरी पारी शुरू ही हुई थी कि तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदारा को 3 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने कैच आउट कराकर, भारत को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद उनके जोड़ीदार कामिल मिशारा 32 रनों पर रविंद्र जडेजा के खिलाफ पगबाधा आउट हो गए। हालांकि, तीसरे विकेट के लिए प्रसिंदु सूरियाबंदारा (92) और कामिंडू मेंडिस (55) के बीच 115 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसकी वजह से श्रीलंका ने मुकाबले में हल्की वापसी की।

कप्तान धनजंय डी सिल्वा पहली पारी की तरह दूसरी पारी में 23 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, तो विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को 6 रनों पर सारांश जैन ने पगबाधा आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। डिकवेला का विकेट चौथे दिन का आखिरी विकेट साबित हुआ।

दूसरी पारी में भारत के लिए मानव सुधार ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, सारांश जैन व रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें – 26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

আরো ताजा खबर

स्मृति मंधाना की कप्तानी में हरमनप्रीत कौर निभाएंगी अहम भूमिका, BCCI अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अब एक नया दौर शुरू होने जा रहा है। अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद,...

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में भारत को 24 रनों से हराया, कीमो पाॅल ने खोला पंजा 

WI vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का चौथा मैच 14 अक्टूबर, बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल...

IND vs WI: शाई होप के शतक के चलते चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 248 रनों का बड़ा लक्ष्य 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है।...

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने छोड़ा साथ, अब हैदराबाद के लिए खेलेंगे टी नटराजन, इस खिलाड़ी के बदले हुई ट्रेड डील

T. Natarajan (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 की तैयारियों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दोनों फ्रेंचाइजी के...