Skip to main content

ताजा खबर

रिकी पोंटिंग ने आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे Marnus Labuschagne को टीम से बाहर करने की मांग की 

Marnus Labuschagne (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस समय टेस्ट क्रिकेट में खराब फाॅर्म का सामना कर रहे मार्नश लाबुेशन (Marnus Labuschagne) को कंगारू टीम से बाहर करने की बड़ी मांग कर डाली है।

गौरतलब है कि लाबुशेन बांग्लादेश के खिलाफ मैके में जारी दूसरे टेस्ट मैच में बल्ले से बड़ा योगदान देने में सफल रहे। वह सिर्फ 4 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में आउट हुए। तो इससे पहले डार्विन टेस्ट मैच में अनुभवी बल्लेबाज 1 और 31 रनों का ही योगदान दे पाया था।

तो वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन के बाद पोंटिंग ने लाबुशेन के लंबे समय से चल रहे खराब फाॅर्म पर निराशा जताई और कहा कि अब समय आ गया है कि चयनकर्ता दूसरे विकल्पों पर विचार करें। बता दें कि जुलाई 2023 के बाद मार्नस लाबुशेन का टेस्ट क्रिकेट में औसत सिर्फ 26.02 का रह गया है, जो उससे पहले 50+ का था।

Marnus Labuschagne को लेकर पोंटिंग का बड़ा बयान

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद, रिकी पोंटिंग ने 7क्रिकेट के हवाले से कहा “ऑस्ट्रेलियाई टीम और सेलेक्टर जो मार्नस के साथ करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उसकी तारीफ करता हूं। मुझे अच्छा लगा कि उन्होंने उसे वापस फाॅर्म में लाने की कोशिश की, लेकिन अब बहुत ज्यादा समय हो गया है। मैंने पहले भी कहा है कि मैं इस सीरीज की शुरुआत में ही बदलाव कर देता, क्योंकि मेरे पास यह कहने के लिए काफी सबूत थे कि वह अपनी बेहतरीन फाॅर्म वापस पाने से अभी बहुत दूर है।”

पोंटिंग ने आगे कहा “और जब वह आज के दिन के बारे में सोचेगा, तो उसे लगेगा कि वह बदकिस्मत था, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन जब आप संघर्ष कर रहे हों और अपनी फॉर्म और लय पाने की कोशिश कर रहे हों, तो ऐसा अक्सर होता है। मुझे उसके बारे में जो चिंता थी, वह यह है कि उसकी तकनीक में कुछ कमी है, लेकिन वह गेंदबाजों के लिए गलती करने की गुंजाइश बहुत ज्यादा बढ़ा रहा है।”

ये भी पढ़ें – टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में डेल स्टेन से आगे निकले Mitchell Starc, जानें किस नंबर पर पहुंचे?

আরো ताजा खबर

मैट रेनशॉ ने तोड़ा जैक कैलिस का बड़ा रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर बनाया यह अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Matt Renshaw Shatters Jacques Kallis All-Round Test Record (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने 13 अक्टूबर, मंगलवार को डरबन के किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की...

अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर फिदा हुआ पूर्व भारतीय, क्रिस गेल से की तुलना

Cheteshwar Pujara praised Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। रविवार, 11 अक्टूबर को...

14 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर फिदा हुआ पूर्व भारतीय, क्रिस गेल से की तुलना भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार...

बर्थडे स्पेशल, जब ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी वनडे इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी!

glenn maxwell (Image credit Twitter – X) आज 14 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम इस आर्टिकल...