Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND 2026: कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

SL vs IND 2026: कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

Team India (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत हासिल कर, भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। यह टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस जीत के साथ भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पाॅइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच सकती है।

भले ही भारत ने पहला टेस्ट मैच जीत लिया हो, लेकिन कुछ खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव और कप्तान शुभमन गिल का नाम प्रमुख है। हालांकि, इन खिलाड़ियों के औसत प्रदर्शन के बाद भी बल्लेबाजी विभाग में बदलाव की गुंजाइश काफी कम है। आइए जानते हैं श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में:

1. टाॅप ऑर्डर

श्रीलंका के खिलाफ टाॅप ऑर्डर में एक बार फिर से भारतीय टीम मैनेजमेंट केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल की तिकड़ी पर भरोसा जता सकता है। राहुल ने गाले टेस्ट मैच की पहली पारी में 82 रन बनाए, तो पडिक्कल ने 167 और 44 रनों की मैच विनिंग पारियां खेली। हालांकि, जायसवाल के औसत प्रदर्शन के बावजूद उन्हें दूसरे टेस्ट मैच के लिए बैक किया जा सकता है।

2. मिडिल ऑर्डर

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिडिल ऑर्डर के लिए कप्तान शुभमन गिल के अलावा ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा पर विश्वास होगा। पहले टेस्ट में कप्तान गिल ने दोनों पारियों में कुछ खास योगदान नहीं दिया, लेकिन पंत और जुरेल ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की। साथ ही जडेजा ने पहले टेस्ट में 22 रन बनाने के अलावा 4 विकेट भी हासिल किए।

3. ओवर ऑर्डर/गेंदबाज

कोलंबो टेस्ट मैच के लिए भारत लोअर ऑर्डर में सारांश जैन, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज पर विश्वास जता सकता है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। सुथार जिन्होंने पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए थे, वह अपनी जगह बरकरार रखने वाले हैं। जबकि तेज गेंदबाज के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की जोड़ी में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज

আরো ताजा खबर

शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Shoriful Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज...

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...