
Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X)
Most wickets in Test Cricket: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना मैदान पर शुरू हुआ। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली बांग्लादेश, कंगारू टीम की गेंदबाजी के सामने पानी भरती हुई नजर आई।
मैदान पर विकेट गिरने का आलम ये रहा कि पूरी बांग्लादेश टीम 34 ओवर में महज 64 रनों पर सिमट गई। तो वहीं, बांग्लादेश को इतने कम स्कोर पर रोकने में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अहम भूमिका निभाई।
स्टार्क ने 10 ओवर में महज 12 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। जैसे ही स्टार्क ने अपने तीसरा विकेट हासिल किया, वैसे ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे कर दिया।
गौरलतब है कि स्टेन ने अपने 14 साल के टेस्ट करियर में कुल 93 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया। इस दौरान 22.95 की औसत से कुल 439 विकेट हासिल किए। दूसरी ओर, स्टार्क के 107 टेस्ट मैचों में 441* विकेट हासिल कर लिए हैं।
साथ ही मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने की सूची में 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में शेन वाॅर्न (708 विकेट) और नाथन लियोन (568 विकेट) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश मैच का हाल
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो पहले दिन का आखिरी सेशन जारी है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक 21 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर कुल 101 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय स्टीव स्मिथ 29 और कैमरन ग्रीन 19 रन बनाकर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश पर फिलहाल बढ़त 37 रनों की हो गई है।
ये भी पढ़ें – 22 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ग्लेन मैक्सवेल? जानें उनकी कमाई का पूरा लेखा-जोखा
IND vs WI 2026, 4th T20I: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
मैट रेनशॉ ने तोड़ा जैक कैलिस का बड़ा रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर बनाया यह अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर फिदा हुआ पूर्व भारतीय, क्रिस गेल से की तुलना

