Skip to main content

ताजा खबर

अगर साई सुदर्शन वापस आते हैं, तब भी भारत को देवदत्त पडिक्कल को मौका देना होगा: रविचंद्रन अश्विन

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले बाएं हाथ के स्टाइलिस्ट बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को सपोर्ट करते हुए बड़ा बयान दिया है। अश्विन का मानना है कि टीम इंडिया में साई सुदर्शन की वापसी के बाद भी मैनेजमेंट को पडिक्कल को मौका देना होगा।

गौरतलब है कि सुदर्शन के रिप्लेसमेंट पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के गाॅल में खेले गए पहले टेस्ट मैच मैच विनिंग प्रदर्शन किया। पहली पारी में उन्होंने 167 और दूसरी पारी में 44 रनों की पारी खेली। इस शानदार बल्लेबाजी के चलते भारत ने मुकाबले में 165 रनों से बड़ी जीत हासिल की और देवदत्त पडिक्क्ल को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान

श्रीलंका के खिलाफ 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्टस क्लब मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- “जब हमने WACA में प्रैक्टिस मैच खेले (2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले), तो पडिक्कल बहुत सहज दिखे। मुझे लगता है कि वह ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके पास तेज गेंदबाजों का सामना करने के लिए काफी समय होता है।”

“अब, अगर वह दूसरे टेस्ट में रन बनाते हैं, तो मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें नंबर 3 पर खेलना चाहिए। उन्हें टीम से बाहर रखना बहुत मुश्किल होगा। फिलहाल, दोनों ही प्लेइंग XI में जगह बना सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अगर सुदर्शन की वापसी होती है, तो पडिक्कल को ही मौका देना होगा क्योंकि उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की है।”

“देवदत्त ने जिस तरह से बैटिंग की, खासकर बैक फुट पर, और जिस तरह से उन्होंने अपने पैरों का इस्तेमाल किया और पीछे से आगे की ओर शफल किया, वह वाकई बहुत अच्छा था। उन्होंने दिखाया कि फर्स्ट-क्लास सिस्टम में समय बिताने का क्या फायदा है। उन्होंने वहां अपनी स्किल्स को निखारा और यहाँ टेस्ट में उन्हें दिखाया। वह स्लिप में भी अच्छे फील्डर हैं, मुझे उम्मीद है कि उन्हें स्पिनर्स के लिए भी स्लिप में फील्डिंग करने का मौका मिलेगा।”

ये भी पढ़ें – “अब अटैकिंग स्पिनर नहीं रहे रवींद्र जडेजा…” – पहले टेस्ट के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज अश्विन का बड़ा बयान

আরো ताजा खबर

21 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 2023 में आखिरी बार खेलने वाले खिलाड़ी को...

SM Trends: 21 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में साउथ दिल्ली सुपरस्ट्राइकर्स के लिए खेलने वाली युवा क्रिकेटर मेधावी बिधुड़ी की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी, नंबर 1 से बहुत ही जल्द कट सकता है सचिन का पत्ता 

Joe Root and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट दुनिया में फुटबाॅल के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है। तो वहीं, आज के दौर में जहां...

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 2023 में आखिरी बार खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह 

Australia (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना मैदान पर खेला जाएगा। तो...