
Babar Azam (Image Credit- Twitter X)
Azhar Mahmood on Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद हाल में ही अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम का बचाव करते हुए नजर आए हैं। अजहर ने अपनी बात को मजबूत देने के लिए कहा कि हमारे पास सिर्फ एक ही सुपरस्टार है, लेकिन सोशल मीडिया पर व पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट पंडितों द्वारा बाबर आजम की तीखी आलोचना करते हुए उन्हें नीचें की ओर खींचा जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व सहायक कोच महमूद ने स्काई स्पोर्ट्स पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइक एथरटन और नासिर हुसैन के साथ बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि जब बाबर टेस्ट टीम से बाहर थे, तब उन्होंने उनके साथ लगभग पांच महीने बिताए थे। इस दौरान पाकिस्तान के अगले असाइनमेंट का इंतजार करते हुए दोनों ने साथ में गोल्फ भी खेला था।
बाबर आजम के सपोर्ट में उतरे अजहर महमूद
अजहर महमूद ने माइक एथरटन और नासिर हुसैन के साथ हालिया बातचीत में कहा “वह (बाबर आजम) बहुत शर्मीले हैं और उन्होंने बहुत मुश्किल दौर देखा है। मैंने उनके साथ काफी समय बिताया, लगभग पांच महीने, जब इंग्लैंड सीरीज के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। पाकिस्तान में पूर्व खिलाड़ियों और सोशल मीडिया पर राय देने वालों के बर्ताव की वजह से वह सचमुच बहुत निराश थे। हमारे पाकिस्तान का सिर्फ एक ही सुपरस्टार है और हम लगातार उसे नीचे गिरा रहे हैं।”
पूर्व ऑलराउंडर ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि आलोचकों द्वारा बाबर को निशाना बनाने की एक वजह टेस्ट मैचों में शतक न लगा पाना भी था। बाबर ने अपना आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में कराची में न्यूजrलैंड के खिलाफ 161 रन बनाकर लगाया था, और उसके बाद से अगला शतक न लगा पाने के कारण उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें – ENG vs PAK: हेडिंग्ले टेस्ट में बाबर आजम के खेलने पर सस्पेंस, मैच के दिन होगा फैसला
डेब्यू के 18 साल बाद कितना बड़ा है विराट कोहली का कारोबारी साम्राज्य? जानिए नेट वर्थ और कमाई के जरिए
किंग कोहली के 18 साल: ‘चेज मास्टर’ की पहचान बनाने वाली 3 यादगार रन चेज पारियां
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी का कटा पत्ता
‘विराट कोहली की दी गई सलाह आएगी काम’ – पाकिस्तान सीरीज से पहले इंग्लैंड के जॉर्डन कॉक्स का बयान

