Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले पाकिस्तान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इंजरी की वजह से Babar Azam को आराम की सलाह 

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)
Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के खिलाफ 19 अगस्त से हेडिंग्ली में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले, पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि टीम के कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) को अंगूठे में चोट के बाद आराम की सलाह दी गई है।

31 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी को यह चोटिल केंट काउंटी ग्राउंड पर काउंटी क्लब सेलेक्ट 11 के खिलाफ जारी तीन दिवसीय एक प्रैक्टिस मैच में लगी। इस प्रैक्टिस मैच में 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर तेज गेंदबाज मैनी लम्सडेन की एक गेंद बाबर को लगी, उस समय वह 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। टीम के डॉक्टर ने तुरंत उनकी जाँच की और सलाह दी कि वे मैच में आगे हिस्सा न लें। यह फैसला किसी गंभीर चोट की पुष्टि होने के कारण नहीं, बल्कि एहतियात के तौर पर लिया गया था।

न्यूज आउटलेट ‘डॉन’ के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि बाबर 17 अगस्त को हेडिंग्ली क्रिकेट ग्राउंड पर टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल होंगे। यह तारीख पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले पड़ने वाले सोमवार की है। इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पहला टेस्ट मैच 19 अगस्त को हेडिंग्ली में शुरू होगा और सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स द ओवल में खेला जाएगा।

क्या हेडिंग्ली टेस्ट मैच में खेलेंगे Babar Azam?

दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बेकेनहैम में किए गए मूल्यांकन के सटीक चिकित्सा निष्कर्षों का खुलासा नहीं किया है। बोर्ड का सार्वजनिक रुख यह है कि आराम एहतियाती था, और किसी भी बयान में बाबर के पहले टेस्ट में खेलने पर संदेह नहीं जताया गया है।

17 अगस्त को हेडिंग्ली में उनके प्रशिक्षण की पुष्टि से संकेत मिलता है कि मैनजमेंट को उम्मीद है कि वह टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। किसी तक किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का नाम नहीं बताया गया है, जोकि दर्शाता है कि बाबर आजम की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

আরো ताजा खबर

Josh Hazlewood ने किया ऐतिहासिक कारनामा! बांग्लादेश के खिलाफ ‘पंजा’ खोलकर पूरे किए 300 टेस्ट विकेट

Josh Hazlewood Becomes 9th Australian Bowler to Claim 300 Test Wickets (image via getty) Josh Hazlewood 300 Test wickets: 15 अगस्त को पहले टेस्ट के तीसरे दिन, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज...

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टॉप-3 टीमें: भारत ने पूरा किया 600वें टेस्ट का ऐतिहासिक सफर

India Enters Elite 600-Test Club on Independence Day (image via getty) India 600th Test match: टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बहुत लंबा और शानदार रहा है, और बहुत कम देशों ने...

स्वतंत्रता दिवस पर गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाकर मनाया जश्न; देखें वीडियो

Indian team hoists tricolour and sings Jana Gana Mana in Galle on Independence Day (image via BCCI/X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के गॉल में 15 अगस्त को भारत...

रेप केस मामले में Abishek Porel की जमानत याचिका खारिज, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Abishek Porel Remanded to 14-Day Judicial Custody as Bail Plea Rejected in Rape Case (image via X) Abishek Porel rape case: बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek...