

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने युवा पेसर गुनूर बराड़ की जमकर तारीफ की है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले जहीर ने बराड़ को भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास तेज गेंदबाज बताया। उनका मानना है कि बराड़ में लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की क्षमता मौजूद है।
जहीर को बराड़ में दिखी खास काबिलियत
जहीर खान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में तेज रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले युवा गेंदबाजों की नई पीढ़ी सामने आ रही है। इनमें बराड़ ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।
जहीर ने बताया कि उन्होंने बराड़ के साथ कुछ समय बिताया है और उस दौरान उनकी गेंदबाजी को करीब से देखा। उन्हें युवा पेसर में काफी संभावनाएं नजर आईं। जहीर के मुताबिक बराड़ को जल्दी भारतीय टीम में मौका मिलना अच्छी बात है।
बराड़ ने हाल ही में इंडिया ए की ओर से श्रीलंका दौरे पर शानदार गेंदबाजी की थी। गाले में खेले गए मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने 77 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि दूसरी पारी में 68 रन देकर 6 विकेट झटके। उनके इस प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट का भरोसा और मजबूत किया। इंडिया ए ने यह सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी।
वनडे में भी दिखाया दम
बराड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। अब तक खेले गए छह वनडे मैचों में वह 11 विकेट हासिल कर चुके हैं। इससे पता चलता है कि वह अलग-अलग फॉर्मेट में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भी बराड़ ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों पारियों में कुल तीन विकेट लिए। इसके अलावा बल्ले से सिर्फ 18 गेंदों पर 36 रन बनाए, जिसमें चार छक्के शामिल थे। दूरी ओर, भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त 2026 को गाले में शुरू होगा, और इस मुकाबले में गुरनूर बराड़ पर सभी की नजरें रहेंगी।
‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान
‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण
SL vs IND: सरफराज खान की टेस्ट टीम में वापसी तय? श्रीलंका दौरे पर चोटिल साई सुदर्शन की लेंगे जगह
SL vs IND: 75 मिनट के लम्बे सेशन के साथ नेट्स में लौटे शुभमन गिल, लेकिन गॉल टेस्ट से पहले फिटनेस पर संशय बरकरार

