

ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है और इस दौरान अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास ऑल-टाइम महान खिलाड़ियों में अपनी जगह पक्की करने का मौका है।
36 साल के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब तक 433 टेस्ट विकेट लिए हैं। उन्हें भारत के महान पूर्व कप्तान कपिल देव (434 विकेट) से आगे निकलने के लिए सिर्फ दो विकेट और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (439 विकेट) से आगे निकलने के लिए सात विकेट की जरूरत है।
मैंने लम्बे समय तक खेल खेला है: स्टार्क
स्टार्क ने ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस से कहा, “इसका मतलब है कि मैंने लम्बे समय तक खेल खेला है। उन खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम लिया जाना बहुत अच्छी और विनम्रता महसूस कराने वाली बात है। लेकिन जब आप खेल रहे होते हैं, तो इन बातों का बहुत ज्यादा महत्व नहीं होता। आप बहुत ज्यादा आगे की नहीं सोचते।”
उन्होंने कहा, “आप कभी भी उतने अच्छे या बुरे नहीं होते जितना आप या दूसरे लोग सोचते हैं। अगर कुछ गलत होता है या कुछ ठीक नहीं लगता, तो मैं अब भी शिकायत करता रहता हूं। यहां तक कि पिछली गर्मियों में भी, एशेज शुरू होने से एक दिन पहले तक मुझे ऐसा नहीं लगा कि सब कुछ सही ढंग से सेट हो गया है।”
अपने इंटरनेशनल करियर के आखिरी दौर में होने के बावजूद, स्टार्क की स्पीड में कोई कमी नहीं आई है। वे जबरदस्त फॉर्म के साथ इस सीरीज में उतर रहे हैं और मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 36 साल की उम्र में भी लंबे समय तक टिके रहने और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में बात करते हुए, स्टार्क ने अपनी हालिया कामयाबी का श्रेय क्लियर मेन्टल स्पेस, बेहतर निरंतरता और रणनीतिक बदलावों जैसे कि ‘वोबल -सीम’ डिलीवरी में महारत हासिल करना को दिया।
हालांकि उनके व्यक्तिगत रिकॉर्ड टॉप-लेवल क्रिकेट में उनके 16 साल के सफर की शानदार झलक पेश करते हैं, लेकिन स्टार्क ने इस बात पर जोर दिया कि उनका पूरा ध्यान टीम के लक्ष्यों पर ही है।
‘सूर्यवंशी एक दिन यह रिकॉर्ड तोड़ देगा’ मैन्स T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जोस बटलर का बड़ा बयान
T20 क्रिकेट के नए बादशाह बने जोस बटलर, पोलार्ड को पीछे छोड़ बनाया ये वर्ल्ड ‘रिकाॅर्ड’
SL vs IND 2026: पहले टेस्ट से पहले शुभमन गिल के सामने सेलेक्शन से जुड़े 3 बड़े सिरदर्द
“कांबली और पृथ्वी शॉ जैसा न हो हाल” – रॉबिन उथप्पा की वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी

