

1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का भविष्य अब पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा रहा है। रोहित शर्मा के वनडे संन्यास की अफवाहों और इस मुद्दे पर बोर्ड की स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आने से अगरकर की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नाम नए सेलेक्टर के तौर पर सामने आ रहा है।
2. LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र सिद्दुतम ने मिलकर स्टॉकहोम की स्पोर्ट्स ओनरशिप कंपनी ‘एंकर स्पोर्ट्स AB’ के जरिए लंका प्रीमियर लीग (LPL) की फ्रेंचाइजी ‘जाफना किंग्स’ को खरीद लिया है।
3. SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स
5 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है। भारतीय टीम के साथ इस मौके पर कोच गौतम गंभीर के साथ टेस्ट कप्तान शुभमन गिल मौजूद रहे। हालांकि, इस दौरान दौरे के लिए टीम इंडिया में चुने गए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन नजर नहीं आए। सुदर्शन का चयन इस दौरे के लिए फिटनेस के अधीन था। तो वहीं, अब रेव स्पोर्ट्स की एक मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह भारतीय टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं।
4. ‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?
हाल में ही रोहित की इस पारी का विश्नेषण करते हुए पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “हां, एक बात तो साफ हो गई है। कभी-कभी कोचिंग स्टाफ के सदस्य कहते हैं, ‘हमने रोहित शर्मा को अपना नैचुरल गेम खेलने की पूरी आजादी दी है।’ लेकिन अभी तक किसी ने साफ तौर पर यह नहीं कहा है कि ‘रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप के लिए हमारी योजनाओं का हिस्सा हैं।’
मोहम्मद कैफ ने आगे कहा “चूंकि ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है, इसलिए काफी उलझन और शक की स्थिति बनी हुई है। हम बाहर बैठे हैं, इसलिए हमें ठीक-ठीक नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा है। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि रोहित शर्मा ने अब यह तय कर लिया है कि वह खुद से रिटायर नहीं होंगे।”
5. केवल एक ही शख्स की जिम्मेदारी क्यों? पूर्व चीफ सेलेक्टर पाटिल ने किया हेड कोच गौतम गंभीर का बचाव
भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने भारत के हालिया टेस्ट संघर्षों को लेकर बढ़ रही जांच के बीच हेड कोच गौतम गंभीर का बचाव किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति पर नहीं डाली जा सकती। पाटिल ने स्पिन को संभालने में बल्लेबाजों की असमर्थता की ओर इशारा किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला की हार से पहले टीम की तैयारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि निराशाजनक परिणामों के लिए खिलाड़ी भी उतने ही जिम्मेदार हैं।
6. क्या अगले साल आईपीएल में खेलेंगे मोहम्मद आमिर? जानें खिलाड़ी ने क्या कहा
पाकिस्तान के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर ने ‘द हंड्रेड’ ड्राफ्ट में एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में प्रवेश किया था। लेकिन अब वह ब्रिटेन की इस प्रतियोगिता में ट्रेंट रॉकेट्स का प्रतिनिधित्व एक घरेलू (लोकल) खिलाड़ी के रूप में कर रहे हैं। ब्रिटिश नागरिकता से जुड़ी सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कई प्रशंसक यह सोच रहे हैं कि क्या वह अब IPL में खेल सकते हैं। इसको लेकर ‘द हंड्रेड’ के इतर आमिर ने कहा, ‘मैं 2027 में PSL में एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलूंगा। जहां तक IPL का सवाल है, मुझे अभी नहीं पता कि मैं इसमें भाग लूंगा या नहीं।’
7. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में चुकाया सबसे ज्यादा टैक्स
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय श्रीलंका दौरे पर हैं। इस बीच पंत ने श्रीलंका में अपनी तैयारियों को अंजाम देना भी शुरू कर दिया है। लेकिन, इस बीच वह उत्तराखंड में वो सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने के मामले में नंबर 1 बन गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में ऋषभ पंत उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले खिलाड़ी बने हैं। बता दें इस बार उन्होंने 23.84 करोड़ रुपये का कर दिया है। साथ ही ये लगातार दूसरा साल है, जब पंत ने उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाया है। पिछले वित्त वर्ष में भी वह उत्तराखंड से सबसे ज्यादा कर (टैक्स) देने वाले व्यक्ति थे।
8. AUS vs BAN: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले टेंशन में ऑस्ट्रेलियाई खेमा! माइकल नेसर हुए बाहर
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के तेज गेंदबाज माइकल नेसर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस के पहले टेस्ट में खेलने पर संशय बना हुआ है। इन दोनों खिलाड़ियों की चोट ने ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग-11 समीकरण बिगाड़ दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में नेसर ने 3 मुकाबलों में 15 विकेट चटकाए थे और बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें टीम का मुख्य हथियार माना जा रहा था। लेकिन, अब वह बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे।
SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट
LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने
SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

