Skip to main content

ताजा खबर

अच्छा होगा भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल का ख्वाब देखना बंद कर दे: दीप दासगुप्ता

अच्छा होगा भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल का ख्वाब देखना बंद कर दे: दीप दासगुप्ता

Team India (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने हाल में ही टेस्ट टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दीप का मानना है कि फिलहाल भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बारे में भूल जाना चाहिए और एक ऐसी मजबूती टीम बनाने पर ध्यान देना चाहिए जो घरेलू और विदेशी टेस्ट सीरीज में जीत हासिल कर सके।

गौरतलब है कि दीप दासगुप्ता का यह कमेंट ऐसे समय में सामने आया है जब भारतीय टेस्ट टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। पिछले साल मई में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक साथ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंकाया।

तो इसके बाद चेतेश्वर पुजारा व अजिंक्य रहाणे ने रिटायरमेंट की घोषणा की। साथ ही अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी व ईशांत शर्मा जो टेस्ट टीम में  एक समय में प्रमुख सदस्य थे, वे करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। सीमित मौके मिलने के चलते ये खिलाड़ी भी किसी भी समय रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं।

दीप दासगुप्ता का बड़ा बयान

हाल में ही भारतीय टीम को लेकर दीप दासगुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- “मैं और ज़्यादा सुधार देखना चाहता हूं। क्या हम बेहतर हो रहे हैं? हां, अनुभव की कमी है और यह बदलाव का दौर है, लेकिन सुधार देखना जरूरी है। असल में, मैं एक ऐसी बात कहने जा रहा हूं जो शायद लोगों को पसंद न आए, लेकिन अभी के लिए WTC फाइनल में क्वालिफाई करने के बारे में भूल जाना ही बेहतर है। इस बारे में बात न करना ही ठीक है।”

दीप ने आगे कहा “मेरी राय में, हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि भारतीय टेस्ट टीम को 2020-21 वाली टीम जैसा कैसे बनाया जाए, उस दौर जैसी टीम जब भारत विदेशों में भी जीत रहा था और घरेलू सीरीज भी जीत रहा था। अगर आप WTC फाइनल के बारे में ही सोचते रहेंगे, तो हो सकता है कि आप शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करें। आप बस उस खास मैच या सीरीज को जीतने के तरीके खोजने की कोशिश करेंगे।”

আরো ताजा खबर

‘जब मुझे यह रोल मिला, तो मैं बहुत खुश थी’ – टीम इंडिया की उप-कप्तान बनाए जाने पर दीप्ति शर्मा ने जताई खुशी

Deepti Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले स्मृति मंधाना...

23 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. परविंदर अवाना को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भारत के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को क्रिकेट सलाहकार समिति...

SM Trends: 23 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टेम्बा बावुमा ने इंटरनेट पर खूब मनोरंजन किया। बावुमा का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ,...

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via JioHotstar) 23 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...