

1. Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026 सीजन से पहले ईस्ट जोन टीम में लीडरशिप की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि इस बार भारत के इस घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से हो रही है। तो वहीं, इस टूर्नामेंट के लिए ईस्ट जोन टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन को सौंपी गई है, जबकि 15 वर्षीय सूर्यवंशी को उपकप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
दलीप ट्राॅफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जयसवाल, ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय, डेनिश दास
2. ‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है, जो मेरी राय में थोड़ा आश्चर्यजनक है। हमें देखना होगा कि उनकी फिटनेस कैसी है और प्रदर्शन करने की उनकी इच्छा कैसी है, क्योंकि आईपीएल के दौरान उनमें आत्मविश्वास और ऊर्जा की थोड़ी कमी दिखी थी।
डिविलियर्स ने आगे कहा- लेकिन, अब वह फिर से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, और मुझे विश्वास है कि इससे नंबर 17 की जर्सी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आएगा। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, मैं बस उन्हें पूरे जोश के साथ खेलते देखना चाहता हूं। मुझे लगता है कि वह वहां (श्रीलंका) में बेस्ट करेंगे।
3. ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान
भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करके 50-ओवर क्रिकेट में फिर से शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है। बुधवार, 29 जुलाई 2026 को जारी नवीनतम रैंकिंग अपडेट में, गिल ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को हटाकर एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया।
4. ‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग
मैकडोनाल्ड ने जोर देते हुए कहा, “जब आप कम समय में ज्यादा मैच खेलते हैं, तो आप नहीं चाहेंगे कि खिलाड़ी चोटों या थकान की वजह से बाहर हों। आप चाहेंगे कि बेहतरीन खिलाड़ी खेलने के लिए उपलब्ध रहें।” उन्होंने कहा कि टीमों को 17 खिलाड़ी रखने की इजाजत देने से मैनेजमेंट को शुरुआती दौर की चोटों से निपटने, व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल में खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने और यह पक्का करने में आसानी होगी कि दुनिया के टॉप स्टार्स टूर्नामेंट के आखिरी दौर तक खेलते रहें।
5. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “जडेजा तो पक्का खेलेंगे। मानव सुथार ने पिछले मैच में सात विकेट लिए थे – वे भी खेलेंगे। और कुलदीप यादव को भी खेलना चाहिए। इस तरह तीन स्पिनर हो जाएंगे। मुझे लगता है कि उन्हें नंबर 7 पर सारांश जैन को खिलाना चाहिए, जिससे ये खिलाड़ी बचते हैं – नंबर 5 पर ऋषभ पंत, नंबर 4 पर शुभमन गिल, नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल या साई सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल। इसके बाद तेज गेंदबाजों के लिए दो जगहें बचती हैं।”
6. आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के ब्रांड मूल्य वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है, जबकि आईपीएल का व्यावसायिक उद्यम मूल्य बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है। वैश्विक निवेश बैंक हाउलिहान लोके ने अपनी एक रिपोर्ट में यह बड़ा खुलासा किया।
बैंक की 2026 ‘ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट’ में कहा गया है कि आईपीएल का मूल्य 11.4 प्रतिशत बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है। जबकि आरसीबी ने 312 मिलियन डॉलर के मूल्य के साथ, आईपीएल फ्रेंचाइजी में अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखा है। मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर है।
7. The Hundred 2026: प्रीटोरियस की 28 गेंदों पर 64 रन की धमाकेदार पारी के दम पर लंदन स्पिरिट ने दर्ज की सीजन की पहली जीत
द हंड्रेड मेंस 2026 में बुधवार रात कींग्सटन ओवल मैदान पर लंदन स्पिरिट और एमआई लंदन के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 28 गेंदों पर तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 64 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिससे लंदन स्पिरिट ने द ओवल में एक हाई-स्कोरिंग रन चेज में 7 विकेट से 11 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। यह स्पिरिट की सीजन की पहली जीत है, जबकि एमआई लंदन की दूसरी हार है।
8. ‘गिल को सामने आना चाहिए’, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान
पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि रोहित के वनडे भविष्य को लेकर चल रही कन्फ्यूजन तभी दूर हो सकती है, जब टीम मैनेजमेंट अपना रुख साफ करे। कैफ ने कहा कि अगर कप्तान शुभमन गिल 2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित को टीम में चाहते हैं, तो उन्हें खुलकर उनका समर्थन करना चाहिए। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कैफ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह इंतजार करो और देखो वाली स्थिति है। बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन है, और इसे दूर करने की जरूरत है। गिल को प्रेस के सामने आकर बयान देना चाहिए कि उन्हें वर्ल्ड कप के लिए रोहित चाहिए।’
सितंबर में भारत की मेजबानी कर सकता है बांग्लादेश, BCB प्रेसिडेंट तमीम इकबाल की बीसीसीआई से बातचीत जारी
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया
Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

