
ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X)
जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान, हरारे में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान टीम के खिलाफ 90 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज करते हुए, टी20 सीरीज पर कब्जा किया और 2-0 की एक अजेय बढ़त हासिल कर ली।
मुकाबले के बारे में बात की जाए तो भारतीय टीम ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का लक्ष्य जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा। जबाव में टारगेट का पीछा करते हुए सिकंदर रजा एंड कंपनी भारतीय गेंदबाजी के सामने सिर्फ 129 रनों पर सिमट गई।
जिम्बाब्वे बनाम भारत, दूसरे टी20आई मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर मैन इन ब्लू के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 219 रनों का एक मजबूत स्कोर खड़ा किया।
भारतीय पारी में दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर ब्लेसिंग मुजराबानी ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (8) को जल्दी आउट किया। लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर में रन बनाने की जिम्मेदारी ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों न उठाई। किशन ने 44 गेंदों में 9 चौके व 2 छक्कों की मदद से 81 रनों की तेज पारी खेली, तो तिलक 29 गेंदों में 60* रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 20 और श्रेयस अय्यर ने 25 रनों का योगदान दिया।
दूसरी ओर, जिम्बाब्वे टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगर्वा, ब्रैड इवांस, एन नयामुरी व ब्रायन बैनट को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब जिम्बाब्वे भारत से मिले 220 रनों के एक मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के सामने 17.5 ओवरों में महज 129 रनों पर सिमट गई। जिम्बाब्वे के लिए सलामी बल्लेबाज ब्रायन बैनट ने 32 रनों की बेस्ट पारी खेली। बाकी और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
भारत के लिए गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा को 3, यश ठाकुर व प्रिंस यादव को 2-2 और रवि विश्नोई, शिवम दुबे व तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला। तो वहीं, अब टी20 सीरीज का आखिरी मैच इसी मैदान पर 26 जुलाई को खेला जाएगा।
13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट
Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11
बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी
Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

