Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, मैकेंजी की वापसी

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, मैकेंजी की वापसी

West Indies (Image credit Twitter – X)

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज 25 जुलाई से 6 अगस्त तक खेली जाएगी। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने वाली टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। इस बार सबसे बड़ी चर्चा बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशप की रही, जिन्हें पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

जोशुआ बिशप पिछले तीन वेस्टइंडीज चैम्पियनशिप सीजन में लगातार बेहतरीन गेंदबाजी करते रहे हैं। उन्होंने इस दौरान सबसे ज्यादा 91 विकेट लिए। वहीं, अपने फर्स्ट क्लास करियर में बिशप ने 25 मैचों में 119 विकेट हासिल किए हैं।

उनकी गेंदबाजी औसत भी 23.90 रही है, जो उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को दिखाती है। चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट में उनकी मेहनत को देखते हुए उन्हें पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है।

बल्लेबाज किर्क मैकेंजी की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वह 2024 के बाद पहली बार टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा बने हैं। उन्होंने हाल के घरेलू सीजन में छह पारियों में 323 रन बनाए और उनका औसत 64.60 रहा।

मैकेंजी को जॉन कैंपबेल की जगह टीम में शामिल किया गया है। कैंपबेल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे और इसी वजह से वह इस सीरीज से बाहर हो गए।

कुछ अहम बदलाव भी हुए

तेज गेंदबाज एंडरसन फिलिप को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ निजी कारणों से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। कप्तानी की जिम्मेदारी एक बार फिर रोस्टन चेज़ संभालेंगे, जबकि जोमेल वॉरिकन उपकप्तान होंगे।

सीरीज का पहला टेस्ट 25 से 29 जुलाई तक ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा। यह इस मैदान पर पहला पुरुष टेस्ट मैच होगा। दूसरा टेस्ट 2 से 6 अगस्त के बीच क्वींस पार्क ओवल में आयोजित होगा। दोनों टीमें इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में निचले स्थान पर हैं, इसलिए यह सीरीज उनके लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम

रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, टैगेनारिन चंद्रपॉल, जोशुआ दा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, शाई होप, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच और जेडन सील्स

আরো ताजा खबर

WPL इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालें एक नजर, स्मृति मंधाना इस नंबर पर

WPL history: 5 most expensive players (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) ने पिछले कुछ सालों में महिला क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।...

टीम इंडिया से बाहर होने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे अमित मिश्रा, अब जाकर किया बड़ा खुलासा

Amit Mishra (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने अपने क्रिकेट करियर के मुश्किल समय को लेकर बड़ा खुलासा किया है।...

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन को लेकर भड़के मुरली कार्तिक, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

Murali Kartik (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजने...

25 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027: धोनी ने स्वीकार की सीएसके की नाकामी, आरसीबी की सफलता पर दिया बड़ा बयान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस...