

जिम्बाब्वे और भारत के बीच आज 23 जुलाई, गुरूवार से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हुई। सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर की अगुवाई में मैन इन ब्लू ने मेजबान टीम के खिलाफ 7 विकेट से एक शानदार जीत दर्ज की।
बता दें यह बतौर कप्तान श्रेयस की पहली टी20 इंटरनेशनल जीत है। इससे पहले उन्होंने 7 टी20आई मैचों में कप्तानी की, लेकिन 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला था। खैर, मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 126 रनों का लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा, जिसे टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
जिम्बाब्वे बनाम भारत, पहले टी20आई मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, और यह फैसला टीम के लिए सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों की कमाल की गेंदबाजी के चलते मेजबान जिम्बाब्वे 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना सकी। पावरप्ले में ही भारत ने तीन विकेट लेकर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी।
ब्रायन बैनट (0), बेन करन (10) और डियोन मेयर्स (6) सस्ते में आउट होकर जल्दी पवेलियन लौटे। हालांकि, अंत में रयान बुर्ल ने 26 और वीजली मधवीरे ने 39 रनों की पारी खेली, तो विकेटकीपर टी मारूमानी ने 20 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे। इन तीनों ने जिम्बाब्वे को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। भारत के लिए तेज गेंदबाज मयंक यादव और प्रिंस यादव को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा शिवम दुबे और स्पिनर रवि विश्नोई को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब भारत जिम्बाब्वे से मिले 126 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 8 गेंद में 1 रन बनाकर जल्दी आउट हुए, लेकिन 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 50 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद विकेटकीपर ईशान किशन ने 35 रन बनाए, तो अंत में कप्तान श्रेयस अय्यर (28*) और तिलक वर्मा 6* रन बनाकर नाबाद रहे।
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट
जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े ये 2 बड़े रिकाॅर्ड, तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे
16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत
भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

