Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 3rd ODI: match preview (image via getty)
ENG vs IND, 3rd ODI: match preview (image via getty)

भारतीय क्रिकेट टीम 19 जुलाई 2026 को लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे खेलेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

3 मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है; पहला वनडे इंटरनेशनल भारतीय टीम ने एजबेस्टन में 6 विकेट से जीता था, और उसके बाद इंग्लैंड ने कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हराकर वापसी की। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह भारत के लिए रोहित का आखिरी मैच हो सकता है, लेकिन बीसीसीआई सेक्रेटरी ने साफ किया कि रोहित अभी भी टीम के अहम सदस्य हैं और ये सब सिर्फ अफवाहें हैं।

पिछले वनडे इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए भारत को 233 रनों पर ऑल-आउट कर दिया था और मुश्किल शुरुआत के बावजूद इंग्लैंड ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था।

ENG vs IND, 3rd ODI मैच डिटेल्स

मैच  इंग्लैंड बनाम भारत, तीसरा वनडे, भारत का इंग्लैंड दौरा 2026
वेन्यू लॉर्ड्स, लंदन
तारीख और समय  19 जुलाई 2026, भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल और जिओहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट)

लॉर्ड्स, लंदन: पिच रिपोर्ट

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच बॉलिंग के लिए अच्छी है और इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। नई गेंद से स्विंग और बाउंस मिलेगा। इस पिच पर स्पिनरों की भूमिका सीमित रहेगी। उम्मीद है कि दूसरी पारी में, यानी लक्ष्य का पीछा करते समय, हालात बेहतर हो जाएंगे।

ENG vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  112
भारत ने जीते 62
इंग्लैंड ने जीते  45
नो रिजल्ट/टाई 03/02
सबसे पहले मैच  13 जुलाई, 1974 (इंग्लैंड ने जीता)
हालिया मैच  16 जुलाई, 2026 (इंग्लैंड ने जीता)

ENG vs IND: अनुमानित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: जैकब बेथल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

আরো সর্বশেষ সংবাদ

ENG vs IND 2026: ‘हमने उन्हें ठीक से ट्रीट नहीं किया’ – कुलदीप यादव को टीम से बाहर रखने पर भड़के आकाश चोपड़ा

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने स्पिनर कुलदीप यादव को लेकर...

18 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news (image via X) 1. ‘उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कई महान काम किए’ – सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर माइकल होल्डिंग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि माइकल होल्डिंग...

SM Trends: 18 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) कार्लोस ब्रेथवेट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया उन्हें 2016 आईसीसी वर्ल्ड टी20 फाइनल में शानदार बल्लेबाजी के लिए याद करती...

“अगर गेंदबाजी नहीं सुधरी, तो उसे क्यों ढोना?” – वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका पर...