Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

ENG vs IND: ‘वह दबाव सोखने में उस्ताद हैं’ आउट ऑफ फाॅर्म रोहित शर्मा को बल्लेबाजी कोच का साथ 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

इंंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में खराब फाॅर्म का सामना कर रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का साथ मिला है। कोटक का मानना है कि रोहित जैसे बल्लेबाज के लिए दबाव मात्र एक शब्द है, क्योंकि दबाव सोखने में रोहित उस्ताद हैं।

गौरतलब है कि पूर्व कप्तान रोहित के प्रदर्शन की आलोचना देखने को मिल रही है, क्योंकि वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। 16 जुलाई, गुरूवार को सोफिया गार्डन, कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित फाॅर्म ढूंढ़ने में असफल रहे, और 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन बनाकर विल जैक्स के खिलाफ स्वीप शाॅट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।

दूसरी ओर, रोहित की इस पारी ने साबित कर दिया कि वह इस साल 50 ओवर फाॅर्मेट में लगातार आलोचना का सामना कर रहे हैं। इस साल खेले गए 8 वनडे मैचों में 39 साल के इस खिलाड़ी ने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है और उनका औसत 30.12 रहा है।

ऐसे में टीम के साथ उनके लंबे समय के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि भारत ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन, इस तरह के प्रदर्शन के बीच खिलाड़ी को बल्लेबाजी कोच का साथ मिला है।

सितांशु कोटक का बड़ा बयान

इंंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद, भारतीय बल्लेबाज कोच सितांशु कोटक ने पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में कहा- “मुझे नहीं लगता कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर कोई दबाव होगा। वह इतने बेहतरीन खिलाड़ी हैं कि उन पर दबाव का असर नहीं होता, वह इसमें उस्ताद हैं। हाँ, पिछले दो मैचों में उन्होंने रन नहीं बनाए हैं। मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता है। आज भी ऐसा लग रहा था कि वह अच्छी पारी खेलेंगे, लेकिन कोई बात नहीं।”

कोटक ने आगे कहा- “कभी-कभी ऐसा होता है कि बल्लेबाजों को वह लय नहीं मिल पाती जिसकी उन्हें तलाश होती है। लॉर्ड्स में आपको रोहित शर्मा की बिल्कुल अलग पारी देखने को मिल सकती है। मैं इसके लिए ‘संघर्ष’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा।”

আরো সর্বশেষ সংবাদ

ENG vs IND: पहली गेंद पर विकेट! जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

ENG vs IND: Jasprit Bumrah Claims Rare First-Ball Wicket Against England (image via getty) गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में भारतीय...

‘स्मृति को दो-तीन साल पहले ही कप्तानी संभाल लेनी चाहिए थी’ मिताली राज ने भारत की कप्तानी के लिए मंधाना का समर्थन किया 

Mithali Raj and Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने स्मृति मंधाना को महिला टीम का अगला कप्तान बनने का प्रबल दावेदार...

लॉर्ड्स वनडे हो सकता है ‘हिटमैन’ का आखिरी 50-ओवर मैच, BCCI के 2027 WC प्लान में नहीं रोहित: रिपोर्ट

Rohit Sharma no longer in India’s ODI plans after England series (image via getty) खबरों के मुताबिक, अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा को बता दिया गया है कि वे अब वनडे...

ENG vs IND: दूसरे वनडे में इंंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 16 जुलाई, गुरूवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन...