Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 

रोनाल्डो के देश से क्रिकेट क्रिकेट खेलने के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने लिया रिटायरमेंट 
Glenn Maxwell & Moises Henriques
Glenn Maxwell & Moises Henriques. (Photo Source: Twitter)

पूर्व अनुभवी ऑलराउंडर मोजेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने ऑस्ट्रेलियाई के घरेलू क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायर होने का फैसला किया है। 39 वर्षीय खिलाड़ी रिटायरमेंट के बाद, रोनाल्डो के देश पुर्तगाल से वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैचों में खेलता हुआ नजर आएगा।

हेनरिक्स को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। दाएं हाथ का खिलाड़ी देश के घरेलू क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच (420) खेलने वाला खिलाड़ी है, उन्होंने सभी फाॅर्मेट में न्यू साउथ वेल्स और बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स का प्रतिनिधित्व किया है।

एक ही क्लब के लिए खेलने वाले खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेते हुए, हेनरिक्स ने बताया कि जब सिक्सर्स ने उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया, तो उन्हें दूसरी BBL फ्रेंचाइजी से भी ऑफर मिले थे। हालांकि, वह न्यू साउथ वेल्स के प्रति वफादार रहे और अपने करियर के अगले चरण पर ध्यान देने का फैसला किया।

मोजेस हेनरिक्स की प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर खिलाड़ी ने क्रिकइन्फो के हवाले से कहा- पिछले 22 सालों से एक प्रोफेशनल एथलीट के तौर पर क्रिकेट को अपना काम बनाना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात रही है। मुझे BBL की दूसरी टीमों से भी ऑफर मिले थे, लेकिन कहीं और जाना मुझे सही नहीं लगा। जिन लोगों के साथ मुझे खेलने और काम करने का मौका मिला, मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हू।

खिलाड़ी ने आगे कहा- अगर वे रिश्ते और उनके प्रति मेरा गहरा लगाव न होता, तो मुझे यकीन है कि मैं इस दिन तक बहुत पहले ही पहुँच गया होता। मुझे लगता है कि अब मेरे करियर को अलविदा कहने और अपनी जिदगी के अगले पड़ाव की ओर देखने का समय आ गया है।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि मोजेस हेनरिक्स अपने होम कंट्री के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं? क्या वह वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैचों में पहली बार पुर्तगाल को क्वालिफाई करा सकते हैं।

আরো সর্বশেষ সংবাদ

जॉस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Jos Buttler surpasses Chris Gayle to climb to 2nd on all-time T20 run-scorers’ list (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जॉस बटलर ने वेस्टइंडीज के...

SM Trends: 24 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला और पुरुष श्रेणी के मैचों का शेड्यूल जारी...

“देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव

Mayank Yadav on overcoming injury setbacks (image via X) तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20आई मैच में...

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए आकाश चोपड़ा, कहा ‘उसने अपना खेल नहीं बदला’

Aakash Chopra Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल...