Skip to main content

ताजा खबर

‘बिना खेले वापस नहीं लौटना चाहता’ – टीम इंडिया में चुने जाने पर प्रभसिमरन सिंह ने युवराज और रिकी पोंटिंग को दिया कामयाबी का श्रेय

Prabhsimran Singh Opens Up on India Selection (image via X)
Prabhsimran Singh Opens Up on India Selection (image via X)

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को हाल ही में जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम में चुना गया है। संजू सैमसन की जगह बैकअप विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर चुने गए इस 25 साल के ओपनर ने बताय की वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी उन्हें यह खुशखबरी मिली थी। बहुत खुश होकर उन्होंने अपना वर्कआउट बीच में ही रोक दिया और परिवार के साथ इस पल का जश्न मनाने के लिए घर की ओर भाग गए थे।

जबकि प्रभसिमरन को पहले भारत की एशियन गेम्स 2023 टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। इस बार, वह एक जोरदार डालने की कोशिश करेंगे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं जिम्बाब्वे दौरे से बिना खेले वापस नहीं लौटना चाहता। अगर मुझे मौका मिला तो मैं टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।”

युवराज सिंह और महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को दिया श्रेय

अपनी जर्नी पर बात करते हुए, इस बल्लेबाज ने अपने तकनीकी और मेन्टल ग्रोथ के लिए भारतीय दिग्गज युवराज सिंह और महान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को श्रेय दिया। युवराज सिंह, जिन्होंने अभिषेक शर्मा सहित पंजाब के कई युवा खिलाड़ियों को मेंटर किया है, उन्होंने टीम घोषणा के बाद प्रभसिमरन से फोन पर लंबी बातचीत की। प्रभसिमरन ने खुलासा किया कि युवराज ने अनमोल अनुभव साझा किए, जो उन्हें हमेशा “गेंदबाज से एक कदम आगे रहने” की सलाह देते हैं।

इसके अलावा, प्रभसिमरन ने पंजाब किंग्स में अपने हेड कोच रिकी पोंटिंग का बहुत आभार जताया। भले ही दोनों की पर्सनैलिटी बहुत अलग है, लेकिन प्रभसिमरन ने कहा कि युवराज और पोंटिंग दोनों की सोच एक जैसी और टॉप लेवल की है। उन्होंने कहा, “रिकी सर का मेरी कामयाबी में बहुत बड़ा योगदान रहा है। 2024 में उन्होंने मुझसे वादा किया था कि वे मुझे एक बेहतर खिलाड़ी बनाएंगे, और उन्होंने ठीक वैसा ही किया।” आईपीएल में लगातार दो शानदार सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने के बाद, प्रभसिमरन यही फॉर्म जिम्बाब्वे दौरे पर भी जारी रखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

शापूर जादरान को काबुल में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, साथी खिलाड़ियों ने दिया कंधा

Shapoor Zadran final tribute (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान को गुरुवार को काबुल के मरंजन हिल कब्रिस्तान में पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक...

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, जिम्बाब्वे वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये दिग्गज बल्लेबाज!

Litton Das (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज...

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए सौरव गांगुली, सचिन ने खास अंदाज में दी बधाई

Sachin Tendulkar Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने लंबे समय के साथी और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आईसीसी हॉल...

‘हर गेंदबाज अब उन्हें टारगेट करेगा’- वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल कमजोरी पर पार्थिव पटेल ने चेताया

Parthiv Patel’s Stern Warning to Young Opener Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को एक अहम चेतावनी दी है। उन्होंने...