Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड वनडे सीरीज की तैयारी करने के लिए लंदन जल्दी पहुंचेंगे रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image credit Twitter - X)
Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)

अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारी करने के लिए लंदन जल्दी पहुंचेंगे। गौरतलब है कि इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा इंग्लैंड में अपनी नजदीकी दोस्त और लोकल क्रिकेट क्लब के साथ कई प्रैक्टिस सेशन खेल चुके हैं। बर्कशायर के मध्य में स्थित स्लो क्रिकेट क्लब, रोहित का पहला ठिकाना था, इससे पहले कि वह ब्लोंडिन पार्क के पास स्थित स्विनकोम्ब क्रिकेट क्लब में चले गए। रोहित, जो अब टीम इंडिया के लिए केवल वनडे फाॅर्मेट खेलते हैं, चाहते हैं कि बर्मिंघम में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से पहले इंग्लैंड की परिस्थितियों से पूरी तरह से वाकिफ हो जाएं।

संभवत यह वनडे सीरीज शायद रोहित शर्मा के वनडे करियर की इंग्लैंड में आखिरी सीरीज साबित हो सकती है। यही वजह से कि रोहित इस दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।

इंग्लैंड में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

अनुभवी खिलाड़ी इन हालात में खेलने की चुनौतियों से वाकिफ हैं और खेल शुरू होने से पहले पूरी तरह तैयार रहना चाहते हैं। 39 साल के इस खिलाड़ी को इंग्लैंड में खेलना पसंद है और वनडे में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। इंग्लैंड में खेले गए 27 मैचों में रोहित ने 64.9 की औसत से कुल 1428 रन बनाए हैं और 7 शतक जड़े हैं। यह इंग्लैंड में किसी विदेशी बल्लेबज द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा शतक हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस के आधार पर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़

इंग्लैंड बनाम भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज की फुल शेड्यूल

पहला वनडे 14 जुलाई मंगलवार – बर्मिंघम, एजबस्टन

दूसरा वनडे 16 जुलाई गुरूवार – कार्डिफ, सोफिया गार्डन

तीसरा वनडे 19 जुलाई रविवार – लंदन, लाॅर्ड्स

আরো ताजा खबर

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए सौरव गांगुली, सचिन ने खास अंदाज में दी बधाई

Sachin Tendulkar Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने लंबे समय के साथी और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आईसीसी हॉल...

‘हर गेंदबाज अब उन्हें टारगेट करेगा’- वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल कमजोरी पर पार्थिव पटेल ने चेताया

Parthiv Patel’s Stern Warning to Young Opener Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को एक अहम चेतावनी दी है। उन्होंने...

‘बिना खेले वापस नहीं लौटना चाहता’ – टीम इंडिया में चुने जाने पर प्रभसिमरन सिंह ने युवराज और रिकी पोंटिंग को दिया कामयाबी का श्रेय

Prabhsimran Singh Opens Up on India Selection (image via X) पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को हाल ही में जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम...

अभिषेक शर्मा पर्सनैलिटी राइट्स मामला: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन! जारी किया समन

Delhi HC Issues Summons in Cricketer Abhishek Sharma’s Personality Rights Lawsuit (image via X) दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार (9 जुलाई) को कहा कि वह क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की पर्सनैलिटी...