Skip to main content

ताजा खबर

भारतीय सेलेक्टर का बड़ा दावा, कहा ‘जिम्बाब्वे T20I सीरीज के लिए सैमसन को आराम दिया गया है, टीम से बाहर नहीं किया गया’ 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)
Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। हालांकि, इस टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया।

इसके बाद क्रिकेट फैंस कयास लगाने लगे कि खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। हाल में ही बीसीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि संजू सैमसन को रेस्ट दिया गया है, नाकि टीम से बाहर किया गया।

बीसीसीआई सेलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

बता दें जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा के बाद, बीसीसीआई के सीनियर मैन्स टीम के एक सेलेक्टर ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा- “सेलेक्टर युवा खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे और इसीलिए आप अशोक शर्मा, यश ठाकुर और मयंक यादव जैसे युवा तेज गेंदबाज़ों को मौका मिलते हुए देखेंगे। सिलेक्शन कमिटी तेज गेंदबाज़ों का एक अच्छा ग्रुप तैयार करना चाहती है। जहाँ तक संजू की बात है, तो उन्हें अक्षर और अर्शदीप की तरह आराम दिया गया है।”

सेलेक्टर द्वारा दिए इस बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि संजू सैमसन को टीम इंडिया से बाहर नहीं बल्कि रेस्ट दिया गया है। इसके अलावा इस टीम में मिडिल ऑर्डर बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह की वापसी हुई है, जिन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए जगह नहीं मिली थी। इसके अलावा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का भी चयन जिम्बाब्वे दौरे के लिए हुआ है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

जिम्बाब्वे बनाम भारत तीन मैचों की टी20 सीरीज का फुल क्रिकेटिंग शेड्यूल

पहला टी20आई –  23 जुलाई, गुरूवार हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

दूसरा टी20आई – 25 जुलाई, शनिवार हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

तीसरा टी20आई – 26 जुलाई, रविवार हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

আরো ताजा खबर

एमएस धोनी के कप्तानी रिकाॅर्ड्स की गांगुली, कोहली और रोहित से तुलना पर डालिए एक नजर

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में कई शानदार कप्तान हुए हैं, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे अलग नजर आता है। साल 2007 में कप्तानी...

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए पूर्व भारतीय ने चुनी प्लेइंग 11, एक बदलाव की मांग की 

Team India (Image Credit- Twitter X) नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर आज रात 10 बजे से इंग्लैंड और भारत के बीच, जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा...

ENG vs IND 3rd T20I: क्या तीसरे मुकाबले में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें ट्रेंट ब्रिज नाॅटिंघम के मौसम का हाल 

इंग्लैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 7 जुलाई, मंगलवार को नाॅटिंघम...

7 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी की इस कमजोरी पर बोले मोहम्मद कैफ, डेब्यू के बाद टीम में बने रहने के लिए करना होगा ये बड़ा...