Skip to main content

সর্বশেষ সংবাদ

बाबर आजम को फिर सौंपी गई पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों पर संभालेंगे कमान

Babar Azam reappointed Pakistan Test captain as Shan Masood is sacked (image via getty)
Babar Azam reappointed Pakistan Test captain as Shan Masood is sacked (image via getty)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने लीडरशिप स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करते हुए स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को नेशनल टेस्ट टीम का कप्तान फिर से नियुक्त किया है, जिससे शान मसूद का तीन साल का कार्यकाल खत्म हो गया है। यह फैसला वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले लिया गया है।

मसूद का कार्यकाल निराशाजनक प्रदर्शन के बाद खत्म हो गया है। लगभग तीन साल पहले नियुक्त किए गए इस बाएं हाथ के खिलाड़ी ने 16 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की, जिनमें से 12 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। 10 से ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले पाकिस्तान के कप्तानों में सिर्फ मिस्बाह-उल-हक को ही ज्यादा हार मिली हैं; उन्होंने 56 मैचों में 19 हार झेली हैं। मसूद का कार्यकाल लगातार सात हार के साथ खत्म हुआ, जो टीम के टेस्ट इतिहास में लगातार हार का सबसे लंबा सिलसिला है।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया गया है, लेकिन इंग्लैंड दौरे के लिए सेलेक्टर्स ने सऊद शकील को 17वें सदस्य के तौर पर शामिल किया है, जो उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। सेलेक्टर्स ने टीम में चार ऐसे खिलाड़ियों को भी जगह दी है जिन्होंने अभी तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है – बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान, बल्लेबाज मुहम्मद अवैस जफर, तेज गेंदबाज उबैद शाह और विकेटकीपर-बल्लेबाज मुहम्मद गाजी गोरी।

बाबर ने 2023 में टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी

बाबर ने 2023 में टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी। कप्तान के तौर पर अपने शुरुआती 20 मैचों में उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा था; उन्होंने बल्ले से 50 की औसत से रन बनाए और 10 जीत हासिल कीं थी, हालांकि उनकी कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम को 3-0 से ऐतिहासिक हार का सामना भी करना पड़ा था। भले ही मसूद की कप्तानी के दौरान रेड-बॉल क्रिकेट में बाबर का फॉर्म गिर गया था और उनकी औसत 27 से थोड़ी ही ज्यादा रही लेकिन उनके पास कप्तानी का जो व्यापक अनुभव है, उसके कारण बोर्ड ने टीम को आगे ले जाने के लिए उन्हें ही चुना है।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह

*सऊद शकील को फिटनेस के आधार पर इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया जाएगा

আরো সর্বশেষ সংবাদ

“उन्होंने अपनी नॉलेज से मेरी बहुत मदद की” – दिनेश कार्तिक की तारीफ करते हुए भावुक हुए मुरली विजय

Murali Vijay gets emotional while praising Dinesh Karthik (image via X) तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 जुलाई को अपना 94वां एनुअल डे मनाया, जिसमें भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मुरली...

मैनचेस्टर में अक्षर पटेल के नाम हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड! T20I क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर

Axar Patel Becomes First Indian Spinner to 100 T20I Wickets (image via getty) भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शनिवार (4 जुलाई) को इतिहास रच दिया; वे टीम इंडिया के ऐसे...

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

वैभव सूर्यवंशी से पहले सबसे कम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले टाॅप-3 खिलाड़ी

3 youngest cricketers (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट को जल्द ही एक और युवा सितारा मिल सकता है। 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड के खिलाफ टी20...