Skip to main content

ताजा खबर

3 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. ENG vs IND 2026: मैनचेस्टर में क्या हैं भारत के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जानें

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज का पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला गया, जो बारिश की भेंट चढ़ गया। तो वहीं, अब जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच 4 जुलाई, शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड के मैनेचेस्टर मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल दो मैच खेले हैं, जिसमें से उसे एक में जीत और एक में हार मिली है।

ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में भारत के T20I मैच

कुल मैच खेले मैच जीते  मैच हारे  नो रिजल्ट सबसे पहला मैच हालिया मैच 
2 1 1 0 31 अगस्त 2011 (हार)  3 जुलाई 2018 (जीत)

2. ENG vs IND: क्या मैनचेस्टर में भी पड़ेगी खराब मौसम की मार? दूसरे T20I से पहले जानें वेदर अपडेट

मेट ऑफिस के ताजा अनुमान के मुताबिक, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में बारिश होने की संभावना सिर्फ 10% है। इसका मतलब है कि इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले दूसरे टी20आई मैच में बारिश से ज्यादा रुकावट आने की उम्मीद नहीं है। पूरे दिन बादल छाए रहने और तापमान के सुहावना बने रहने की उम्मीद है।

मैच शाम 7:00 बजे भारतीय समयानुसार (लोकल समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे) शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे भारतीय समयानुसार (लोकल समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे) होगा। हालांकि, देर शाम (लोकल समय के अनुसार रात 8:00 बजे के आसपास) बारिश की संभावना बढ़कर लगभग 30% प्रिडिक्ट की जा रही है, लेकिन सिर्फ हल्की बारिश का अनुमान है और उम्मीद है कि पूरा मैच खेला जाएगा।

3. दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का अमेरिका में बड़ा निवेश, न्यू जर्सी में शुरू किया नया क्रिकेट एकेडमी सेंटर

दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट एकेडमी ने अमेरिका में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए न्यू जर्सी में नया ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया है। यह अमेरिका में एकेडमी का दूसरा सेंटर है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने सिएटल की थंडरबोल्ट्स क्रिकेट अकादमी के साथ मिलकर अपना पहला केंद्र शुरू किया था। इस नए कदम का उद्देश्य अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

4. हरप्रीत भाटिया का बड़ा बयान, बोले- भारत हो या UAE, देश के लिए खेलना हमेशा खास

भारतीय घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज हरप्रीत भाटिया ने अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राष्ट्रीय टीम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का नया सफर शुरू किया है। 34 वर्षीय भाटिया का कहना है कि किसी भी देश की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरना गर्व की बात होती है। उनके मुताबिक, चाहे भारत के लिए खेलें या UAE के लिए, राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने का एहसास हमेशा खास रहता है।

5. ‘मैकुलम अच्छे इंसान हैं, लेकिन अच्छे कोच नहीं’ – इंग्लैंड टीम के खराब प्रदर्शन पर माइकल वॉन का बड़ा बयान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड की लीडरशिप पर तीखा हमला किया है, और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम और क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की से पद छोड़ने की मांग की है, क्योंकि उनके हिसाब से उन्होंने बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल करियर को खत्म किया। वॉन ने कहा, “मुझे लगता है कि ब्रेंडन मैकुलम एक बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन इंग्लैंड के लिए वे एक अच्छे कोच नहीं हैं। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों और फैंस के तौर पर, हमारा लक्ष्य दुनिया की नंबर-1 टीम बनना होना चाहिए, जबकि अभी हम सातवें नंबर पर हैं। हमने 10 मैचों में से सिर्फ दो मैच जीते हैं, और वे दोनों जीत लॉर्ड्स की खराब पिच और मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (जो दो दिन में ही खत्म हो गया था) पर मिलीं; यानी हमने जो दो मैच जीते, वे मानो किसी खराब पिच पर खेले गए थे।”

6. Women’s T20 WC 2026: ‘ऑस्ट्रेलिया है फेवरेट’ – फाइनल से पहले नासिर हुसैन ने इंग्लैंड को दी बड़ी चुनौती से निपटने की सलाह

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। उन्होंने इंग्लैंड को सलाह दी कि वे किसी भी तरह का “मानसिक बोझ” न रखें और लॉर्ड्स में निडर होकर खेलें। उन्होंने माना कि इंग्लैंड को भले ही घरेलू मैदान का फायदा मिले, लेकिन चैंपियनशिप क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बहुत ज्यादा है।

7. शबनिम इस्माइल का ऐतिहासिक कारनामा! Women’s T20 WC में 50 विकेट का आंकड़ा छूने वाली पहली खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका की पेस बॉलर शबनिम इस्माइल ने गुरुवार (2 जुलाई) को द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 विकेट लेने वाली पहली बॉलर बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। 37 साल की इस तेज गेंदबाज ने अपने शुरुआती ओवर की पहली ही गेंद पर इंग्लैंड की ओपनर एमी जोन्स को आउट करके अपने 38वें महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

8. ‘एमएस धोनी जैसे हैं नोवाक जोकोविच’ – विंबलडन देखने पहुंचीं दीप्ति शर्मा ने टेनिस दिग्गज की तारीफ में कसीदे पढ़े

भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने बताया कि नोवाक जोकोविच उनके पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी हैं। वह उनकी मेन्टल स्ट्रेंथ और कभी हार न मानने वाले रवैये की तारीफ करती नजर आईं। उन्होंने दबाव में शांत रहने की उनकी क्षमता की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से की। दीप्ति शर्मा ने अपनी लाइफ में पहली बार विंबलडन जाकर अपना लंबे समय से देखा हुआ सपना पूरा किया। स्टार ऑलराउंडर ने बताया कि स्टेडियम से टेनिस मैच को लाइव देखना उनके लिए एक यादगार अनुभव है।

दीप्ति ने जिओस्टार से बात करते हुए कहा, “मेरा सपना था कि एक दिन मैं विंबलडन का मैच देखने आऊं, और आखिरकार यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। जब आप ऐसी मशहूर जगह पर मैच देखने जाते हैं, और जिसे आपने हमेशा टीवी पर देखा हो, उसे आज पहली बार लाइव देखते हैं, तो बहुत शानदार लगता है। वहां का माहौल, भीड़, एनर्जी – सब कुछ अलग होता है। मुझे विंबलडन में टेनिस देखने में बहुत मजाआ रहा है। सच में बहुत अच्छा लग रहा है।”

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड की धरती पर टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला कौन है भारतीय खिलाड़ी?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं। इनमें सबसे आगे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित...

‘वर्ल्ड कप के बाद उसने कुछ भी खास नहीं किया है’ इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पूर्व भारतीय ने की संजू सैमसन को बाहर करने की मांग

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच पूर्व...

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 22 वर्षीय James Coles को मिली जगह 

James coles (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आज 3 जुलाई, शुक्रवार को भारत के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की...

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं टर्बनेटर हरभजन सिंह? आज मना रहे हैं अपना 46वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

A Look at Harbhajan Singh’s ₹70 Crore Net Worth, Luxury Homes, and Love Story (image via X) भारत के पूर्व स्पिनर और 2011 व 2007 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम...