Skip to main content

ताजा खबर

‘एमएस धोनी जैसे हैं नोवाक जोकोविच’ – विंबलडन देखने पहुंचीं दीप्ति शर्मा ने टेनिस दिग्गज की तारीफ में कसीदे पढ़े

Deepti Sharma shares admiration for tennis legend after visiting Wimbledon (image via JioHotstar)
Deepti Sharma shares admiration for tennis legend after visiting Wimbledon (image via JioHotstar)

भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने बताया कि नोवाक जोकोविच उनके पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी हैं। वह उनकी मेन्टल स्ट्रेंथ और कभी हार न मानने वाले रवैये की तारीफ करती नजर आईं। उन्होंने दबाव में शांत रहने की उनकी क्षमता की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से की।

दीप्ति शर्मा ने अपनी लाइफ में पहली बार विंबलडन जाकर अपना लंबे समय से देखा हुआ सपना पूरा किया। स्टार ऑलराउंडर ने बताया कि स्टेडियम से टेनिस मैच को लाइव देखना उनके लिए एक यादगार अनुभव है।

दीप्ति ने जिओस्टार से बात करते हुए कहा, “मेरा सपना था कि एक दिन मैं विंबलडन का मैच देखने आऊं, और आखिरकार यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। जब आप ऐसी मशहूर जगह पर मैच देखने जाते हैं, और जिसे आपने हमेशा टीवी पर देखा हो, उसे आज पहली बार लाइव देखते हैं, तो बहुत शानदार लगता है। वहां का माहौल, भीड़, एनर्जी – सब कुछ अलग होता है। मुझे विंबलडन में टेनिस देखने में बहुत मजाआ रहा है। सच में बहुत अच्छा लग रहा है।”

मुझे लगता है कि क्रिकेट में एमएस धोनी सर भी बिल्कुल ऐसे ही हैं: दीप्ति

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन और महान भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज के बीच समानताएं बताते हुए, दीप्ति ने उस मेन्टल स्ट्रेंथ पर जोर दिया जो दोनों को औरों से अलग बनाती है।

दीप्ति ने कहा, “जब जोकोविच की बात होती है, तो हर कोई उनकी मेन्टल स्ट्रेंथ की तारीफ करता है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी हार नहीं मानते, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों। मुझे लगता है कि क्रिकेट में एमएस धोनी सर भी बिल्कुल ऐसे ही हैं। वह बहुत शांत और संयमित रहने के लिए जाने जाते हैं। जब भी दबाव वाले हालात आते हैं, तो वह उन्हें बहुत अच्छे से संभालते हैं। उन्हें देखकर कभी ऐसा नहीं लगता कि वह किसी मुश्किल स्थिति में हैं। वह बहुत आसानी से दबाव का सामना कर लेते हैं। जोकोविच और धोनी, दोनों में ही यह खास खूबी है कि वे सबसे अहम मौकों पर शांत और मज़बूत बने रहते हैं। उन्हें देखकर हम सीखते हैं कि कैसे शांत रहना है और मुश्किल हालात से बाहर निकलने का रास्ता खोजना है।”

আরো ताजा खबर

शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Shoriful Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज...

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...