Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs IND: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने बनाया ये ‘महारिकाॅर्ड’, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए हैं ऐसा 

ENG vs IND: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने बनाया ये ‘महारिकाॅर्ड’, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए हैं ऐसा 

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब वह सबसे तेज टी20आई क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। अभिषेक से पहले इस कारनामे को विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी नहीं कर पाए हैं। अभिषेक ने सिर्फ 785 गेंदों में इस कारनामे को अपने नाम कर लिया।

अभिषेक शर्मा ने इस उपलब्धि को इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ले स्ट्रीट में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में हासिल किया। अभिषेक ने साकिब महमूद के दूसरे और भारतीय पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर इस शानदार उपलब्धि को अपने नाम किया।

इस मैच से पहले उनके नाम टी20आई क्रिकेट में 98 छक्के मौजूद थे। लेकिन, अब उन्होंने 100 छक्के के कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया। इसके अलावा अभिषेक अब रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली (124) के बाद T20I में 100 छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

T20I में 100 छक्के लगाने के लिए सबसे कम गेंदें (फुल मेंबर)

785 – अभिषेक शर्मा* (भारत)
789 – एविन लुईस (वेस्टइंडीज)
871 – फिन एलन (न्यूजीलैंड)
931 – टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया)
963 – कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)
1007 – सूर्यकुमार यादव (भारत)

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर कुल 87 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय अभिषेक शर्मा 59* और श्रेयस अय्यर 26* रन बनाकर मौजूद हैं।

संजू सैमसन 1 रन के निजी स्कोर पर साकिब महमूद के खिलाफ आउट हुए। तो ईशान किशन शून्य पर दुर्भाग्यवश तरीके से आउट होकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड की ओर से सैम करन और साकिब महमूद को अभी तक 1-1 विकेट मिला है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 1st Test, 5th Day: भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट; मानक सुथार ने झटके 10 विकेट, सीरीज में 1-0 की बढ़त

SL vs IND 1st Test, Day 5: Manav Suthar took 10 wickets in the match (image via getty) 19 अगस्त, बुधवार को भारत ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका पर...

“मैदान पर उतरो और बस अपना खेल खेलो” – बुरे दौर में विराट कोहली ने दी थी हिम्मत, पीवी सिंधु का खुलासा

PV Sindhu reveals how Virat Kohli’s advice helped her overcome career low (image via getty) PV Sindhu Virat Kohli advice: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने हाल ही...

‘गेंद जमीन को छू रही थी’: ध्रुव जुरेल के विवादित कैच पर पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर रसेल अर्नोल्ड का बड़ा बयान

Russel Arnold Slams Third Umpire Over Controversial Dhruv Jurel Catch in Galle (image via X) Dhruv Jurel catch controversy: मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और...

ENG vs PAK: जो रुट का वादा, जारी रहेगा ‘बैजबॉल’ का आक्रामक खेल; टेस्ट सीरीज में होंगे इंग्लैंड के कप्तान

ENG vs PAK: Joe Root Retains ‘Bazball’ Philosophy for Second England Captaincy Tenure (image via getty) टेस्ट कप्तान के तौर पर अपनी दूसरी पारी शुरू करते हुए, जो रूट (Joe...