

1. “अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का बड़ा बयान
भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से टी20 सीरीज हारने के बाद कहा कि इस नतीजे पर उन्हें थोड़ा विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने माना कि विश्व चैंपियन टीम होने के बावजूद भारत दोनों मुकाबलों में आयरलैंड से पीछे रह गया। डोशेट ने कहा कि खिलाड़ियों की आलोचना करना आसान नहीं है, क्योंकि इसी टीम ने हाल ही में टी20 विश्व कप जीता था। लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आयरलैंड ने साधारण लेकिन प्रभावी क्रिकेट खेलकर भारत को मात दी।
2. ‘भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब दौर’ – आयरलैंड से सीरीज हारने पर भड़के सुनील गावस्कर
गावस्कर का मानना है कि इस हार का सबसे बड़ा कारण खिलाड़ियों का जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और लापरवाह रवैया रहा। उन्होंने कहा कि अगर आयरलैंड ने असाधारण क्रिकेट खेलकर भारत को हराया होता तो हार का दुख कम होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारतीय टीम ने साधारण गलतियां कीं और मैच के दौरान जीत के लिए जरूरी जज्बा भी नहीं दिखाया।
इसी वजह से यह हार ज्यादा तकलीफ देने वाली साबित हुई। पूर्व कप्तान ने भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों ने पिच और परिस्थितियों को समझने के बजाय अपनी आक्रामक छवि बनाए रखने की कोशिश की।
3. ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रनों से हराया, 2-1 से जीती टेस्ट सीरीज
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन शानदार गेंदबाजी के दम पर 160 रनों से जीत हासिल की और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। चौथी पारी में कीवी टीम ने मेजबान इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 373 रनों का लक्ष्य रखा, जबाव में इंग्लिश टीम 212 रनों पर सिमट गई।
4. Womens T20 WC 2026: पहले सेमीफाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना वेस्टइंडीज से
यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। आज 30 जून, मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना वेस्टइंडीज महिला टीम से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7.00 बजे से द ओवल, लंदन में खेला जाएगा। मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल का टिकट कटाएगी, जबकि हारने वाली टीम की चुनौती आज खत्म हो जाएगी।
5. ‘मैं सीरीज रिजल्ट से हैरान नहीं’, आयरलैंड से भारत की हार पर बोले अंबाती रायुडू
हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद पूर्व क्रिकेटर तरह-तरह के बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, अब इसी क्रम में नया नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू का जुड़ गया है। रायुडू ने कहा है कि वह आयरलैंड में 2-0 की हार से हैरान नहीं हैं क्योंकि पिछले दिनों हाई स्कोरिंग आईपीएल के बाद विश्व चैंपियन टीम इंडिया आयरलैंड के अलग हालात के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी।
6. इंग्लैंड दौरा करेगा तय रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि रोहित जानते हैं कि अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में जगह बनाने के लिए उनकी स्थिति क्या है। सोनी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक बातचीत में गावस्कर ने कहा, “रोहित शर्मा के बारे में कब बात नहीं हुई है? रोहित शर्मा के बारे में हमेशा से बहुत बात होती रही है। वह जानते हैं कि उनकी स्थिति क्या है। मुझे लगता है कि जाहिर तौर पर अहम लोगों और रोहित शर्मा के बीच साफ तौर पर जानकारी का आदान-प्रदान हुआ है। मुझे नहीं लगता कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी प्रतिभा और काबिलियत के कारण कोई दबाव महसूस करते हैं। इंग्लैंड (दौरा) उनके लिए यह दिखाने का बहुत अच्छा मौका है कि डेढ़ साल बाद भी वह भारत के लिए पारी का आगाज करते रहेंगे।”
7. महिला टी20 वर्ल्ड कप का टूटा सपना लेकिन भारतीय महिला टीम को मिला ओलंपिक का टिकट, पुरुषों को करना होगा इंतजार
लॉस एंजिलिस में साल 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट 100 साल बाद वापसी कर रहा रहा है। इस बीच 29 जून सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने क्रिकेट के क्वालिफिकेशन सिस्टम को मंजूरी दी। इस सिस्टम के तहत भारतीय महिला टीम का टिकट को कंफर्म हो गया है, लेकिन भारतीय पुरुष टीम को इस साल के आखिरी तक आईसीसी टी20 रैंकिंग में एशिया में टॉप पर रहना होगा।
8. क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता पर रसोइए ने लगाए मारपीट के आरोप
पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता, एमपी पुलिस के रिटायर्ड स्पेशल डायरेक्टर जनरल (डीजी) शैलेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें उनके घर पर काम करने वाले एक रसोइए ने मारपीट, गाली-गलौज और जबरदस्ती मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। एफआईआर में शैलेश सिंह, शशांक सिंह और उनके ड्राइवर (जिसकी पहचान मिश्रा के तौर पर हुई है) को आरोपी बनाया गया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता का नाम विपेंद्र सिंह तोमर है।
बेलफास्ट से डरहम पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, देखें इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल सिर्फ एक क्लिक में
‘भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब दौर’ – आयरलैंड से सीरीज हारने पर भड़के सुनील गावस्कर
“अभी भी यकीन नहीं हो रहा” – आयरलैंड के खिलाफ भारत की 2-0 से टी20 सीरीज हार पर रयान टेन डोएशेट का बड़ा बयान
केमार रोच ने रचा इतिहास: 300 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें वेस्टइंडीज गेंदबाज बने

