Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Ben Stokes (Image Credit- Twitter X)
Ben Stokes (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ नाॅटिंघम ट्रेंट ब्रिज में जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच, इंग्लिश ऑलराउंडर व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। स्टोक्स के इस फैसले के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आखिरी मैच साबित होगा।

स्टोक्स ने अपने इस फैसले के के बारे में जारी टेस्ट मैच के बीच एक बाॅलिंग स्पैल के बाद दिए एक इंटरव्यू में जानकारी दी। यानि के अब फैंस को 15 साल इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने वाले स्टोक्स एक्शन में दिखाई नहीं देंगे। हालांकि, उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

बेन स्टोक्स का रिएक्शन

इंग्लैंड क्रिकेट द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में स्टोक्स ने अपने रिटायरमेंट को लेकर कहा- “वजहें बाद में भी बताई जा सकती हैं, लेकिन मैंने इस टीम के लिए, आप लोगों के लिए और पहले के लोगों के लिए भी कई बार अपनी पूरी ताकत झोंकी है और मुझे एक बार फिर ऐसा करना है। मैं बस यही गुजारिश करता हूँ कि क्या बाकी सब भी ऐसा ही कर सकते हैं?”

“हमें बहुत मेहनत करनी है और मैं बस इतना चाहता हूँ कि नतीजा चाहे जो भी हो, जब मैं मैदान से बाहर आऊँ तो मुझे पता हो कि इस ग्रुप ने पिछले दो दिनों में अपना सब कुछ झोंक दिया है। मैं बस यही चाहता हूँ कि हर कोई न सिर्फ मेरे लिए मतलब सिर्फ अपने फायदे के लिए नहीं, बल्कि इस टीम के लिए भी अपना सब कुछ दे। मैंने अपनी भावनाओं को एक तरफ रख दिया है। अब काम पर लगने का समय है। प्लीज, बाकी सब भी मेरे साथ आएँ।”

बेन स्टोक्स के क्रिकेट करियर पर एक नजर

साल 2019 में इंग्लैंड की पहली वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टोक्स ने साल 2022 में जो रूट के बाद इंग्लैंड की कप्तानी संभाली। स्टोक्स और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम की जोड़ी ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बैजबाॅल क्रिकेट को अपनाया। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 122 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 मैचों में भाग लिया। इस दौरान स्टोक्स ने 11447 रन बनाने के साथ 352 विकेट भी अपने नाम किए।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...

29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया...